कलेक्टर ने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण

Updated on 09-10-2025 11:24 AM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में पहुंचकर विभाग प्रमुख एवं अन्य स्टाफ से कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्यालय में साफ-सफाई रखने तथा व्यवस्थित तरीके से फाईल एवं रिकार्ड संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में संधारित की जा रही पंजी एवं ई-ऑफिस के कार्यों का भी अवलोकन किया। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव आधार सेवा केन्द्र में आधार कार्ड बनवाने एवं आधार अपडेशन के लिए आए जनसामान्य से रूबरू हुए और उनसे दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लोकहित में कार्य करते हुए शासन की योजनाओं के तहत जनमानस को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में लंबित कार्यों को पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति देकर उद्यमिता विकास के लिए कार्य करने कहा।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कोषालय, सांख्यिकीय, निर्वाचन शाखा, आपदा एवं राहत शाखा, भूमि रिकार्ड, नजूल जांच न्यायालय, खनिज शाखा, उद्यानिकी, सहायक भूमि संरक्षण, आबकारी विभाग, छात्रवृत्ति शाखा, जिला शहरी विकास अभिकरण, भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, पीएम स्वनिधि, अल्प बचत शाखा सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.