कलेक्टर ने पाली के मुनगाडीह में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का किया निरीक्षण

Updated on 19-09-2024 10:42 AM

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने पाली विकासखण्ड के मुनगाडीह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शासकीय माध्यमिक शाला एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्थाओं में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पाली सीमा पात्रे उपस्थित थी।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मुनगाडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र में एक नया किचन शेड, कॉरिडोर में टाइल्स लगाने एवं छत की मरम्मत कराने हेतु आरईएस को प्राक्कलन प्रस्तुत करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं द्वारा निर्मित किए गए कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका मनोबल बढ़ाया।  


इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक शाला मुनगाडीह पहुंचकर कलेक्टर ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष व किचन शेड निर्माण के लिए आरईएस को प्राक्कलन तैयार करने की बात कही।


विद्यार्थियों को पढ़ाई व कैरियर के संबंध में दिए आवश्यक सुझाव


स्वामी आत्मानंद विद्यालय मुनगाडीह का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने शाला के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब सहित पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए बच्चों को मिल रही शिक्षा सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई एवं कैरियर के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए।  उन्होंने छात्र- छात्राओं को  देश के बड़े विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिले के शासकीय विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग या देश के प्रतिष्ठित विश्विद्यालयों में अध्ययन हेतु चयनित होने पर उनका शिक्षण शुल्क का वहन जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से किया जाएगा। पूर्व में भी जिले के विद्यार्थियों को इस योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य अनुसार पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.