कलेक्टर ने सुबह विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण

Updated on 08-05-2025 02:07 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 में पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नवागांव सेनिटेशन पार्क ट्रेचिंग ग्राऊण्ड का अवलोकन कर कचरा निपटान एवं खाद बनाने की प्रक्रिया देखी तथा स्वच्छता दीदीयों से चर्चा करते हुए कहा कि कचरे का समुचित निपटान करें। उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में जानकारी ली तथा प्लास्टिक वेस्ट अलग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घर से ही गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग लें। इसके संबंध में जागरूकता लाने की आवश्यकता है, ताकि नागरिक गीले एवं सूखे कचरे को अलग कर स्वच्छता दीदी को प्रदान करें, इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवागांव पानी टंकी का निरीक्षण किया तथा वाल्वमैन से चर्चा कर पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नवागांव में लो वोल्टेज के संबंध शिकायत मिलने पर इसे दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बाबूटोला, ढाबा में वार्डवासियों से रूबरू हुए और उन्होंने पेयजल के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिखली में नाला निर्माण कार्य को बारिश के पहले पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता  यूके रामटेके सहित वार्ड पार्षद एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.