कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated on 09-07-2026 08:13 PM

दंतेवाड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्राम जंगमपाल सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों एवं सरपंच ने आंगनवाड़ी भवन, पुल-पुलिया तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण की मांग रखी।

ग्रामीणों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कटेकल्याण को संबंधित स्थलों का शीघ्र निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मांगों का तकनीकी परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाए, ताकि आवश्यकतानुसार प्रस्ताव बनाकर कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की व्यवहारिकता का आकलन करें और समयबद्ध रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ अंचलों में आधारभूत सुविधाओं का विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष डे, तहसीलदार आशा मौर्य सहित अन्य मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.