कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Updated on 21-09-2024 11:34 AM

राजनांदगांव ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सोच लाने एवं सामूहिक रूप से अपने गांव व क्षेत्र को स्वच्छ रखने स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, गांव में गंदे एवं कचरे का ढेर जमा स्थानों की सफाई, मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन, इसके साथ ही स्वच्छाग्राही व सफाई मित्र के योगदान की सराहना, पिछले वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन में किये गये कार्यों व उपलब्धियों को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित थी।


कलेक्टर श्री अग्रवाल स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि गांव की स्वच्छता के लिए आवश्यक है कि कचरों का प्रबंधन अच्छी तरह से किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं वैसे ही हमारे गांव में भी साफ-सफाई रखने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके निकालना होगा। उन्होंने ग्रामवासियों को गांव को स्वच्छ रखने और गंदगी से होने वाली समस्याओं और बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को साथ मिलकर गांव को स्वच्छ रखने का प्रयास करने कहा। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिससे आस-पास का वातावरण स्वच्छ और साफ-सुथरा रहे।


कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से साफ-सफाई के संबंध में चर्चा कर कचरे के ढेरो की सफाई कर हमेशा के लिए ग्राम पंचायत को व्यवस्थित व सुंदर स्थल के रूप में स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत बरगा में वाटर रिचार्ज के संबंध में महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने पानी बचाने के लिए अपील की। उन्होंने ग्राम पंचायत इंदामरा में स्कूल के पास कचरे के ढेर पाए जाने पर ग्रामीणों को गंदगी और अस्वच्छता से फैलने वाली बीमारियों और समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा गांव रहने से गांव में किसी प्रकार की बीमारी नहीं आती है। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के अमले को प्रत्येक ग्राम पंचायत में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत 

तनुजा मांझी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू,  सहायक विकास विस्तार अधिकारी बलबीर सिंह तथा जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.