कलेक्टर ने जल संरक्षण के कार्यों और स्वसहायता समूह की गतिविधियों का किया अवलोकन

Updated on 29-06-2024 06:34 PM

बालोद। कलेक्टर चन्द्रवाल ने 28 जून को जिले के गुरूर विकासखण्ड में विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत धनेली में मनरेगा के कार्य, वृक्षारोपण, सामुदायिक डबरी निर्माण जल संरक्षण के कार्य एवं ग्राम पंचायत छेडिया में, कार्यरत महिला स्व सहायता समुह द्वारा निर्मित अगरबती तथा ग्राम बोरतरा और बोहारडीह विद्युत सबस्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया।  

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत छेडिया में निर्मित सी.सी. रोड निर्माण कार्य का अवलोकन किया साथ ही महिला स्वसहायता समुह द्वारा निर्मित अगरबती निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से अगरबती बनाने के विधि से लेकर पैकिंग, और विक्रय के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत धनेली में मनरेगा के तहत् निर्मित सामुदायिक डबरी निर्माण में मछली पालन, मुक्तिधाम में वृक्षारोपण व चोरहा नाला मेें निर्मित तटबंधान कार्य का अवलोकन किया।  

कलेक्टर ने विद्युत सबस्टेशन बोहारडीह एवं बोरतरा का अवलोकन भी किया। उन्होंने ग्राम बोहारडीह स्थित विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन में सहायक अभियंता से विभिन्न इंडीकेटर व फाॅल्ट के बारे में चर्चा की। इसी प्रकार ग्राम बोरतरा में स्थित विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन में उपयंत्री से रिले ट्रांसमिशन एवं विद्युत अवरोध के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, एसडीएम गुरूर पूजा बंसल, जनपद सीईओ उमेश रात्रे सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.