कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान किया बैटरी चलित ट्राईसिकल

Updated on 16-01-2025 01:50 PM

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की संवेदनशीलता से कोपरा निवासी दिव्यांग प्रहलाद कुमार बंसे की जिसकी जिंदगी आज बदल गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रशासन की संवेदनशीलता ने एक ऐसा काम कर दिखाया, जो प्रहलाद के लिए एक सपने जैसा था। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज प्रहलाद को मोटराइज्ड ट्राईसिकल भेंट की। यह केवल एक ट्राईसिकल नहीं, बल्कि उसकी ज़िंदगी में आत्मनिर्भरता और उम्मीदों का नया अध्याय है। अब प्रहलाद अपने शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर बिना किसी बाधा के अपने सपनों की ओर बढ़ सकेगा। मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलने से प्रहलाद को आने जाने का नया सहारा मिल गया है। प्रहलाद को कहीं आने जाने के लिए किसी के सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वयं अपनी मोटराईज्ड ट्राईसिकल के माध्यम से कही भी आवागमन कर सकेंगे। मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलने से प्रहलाद ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का अभार जताया।

प्रहलाद ने बताया कि एक बीमारी की वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ है। बिना किसी सहारे के कही भी आना-जाना नहीं कर सकते है। दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ प्रहलाद अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था। प्रहलाद ने इस समस्या से निजात पाने समाज कल्याण विभाग में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राईसिकल प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर के संज्ञान में आते ही उन्होंने विभाग को प्रहलाद को मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करने के निर्देश दिये। आज कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वयं प्रहलाद को मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करते हुए उनका हालचाल जाना एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मोटराईज्ड ट्राईसिकल पाकर प्रहलाद को एक बड़ा सहारा मिला। उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.