समय से पहले डीईओ ऑफिस पहुंचे कलेक्टर

Updated on 29-01-2025 02:35 PM
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का शासकीय कार्यालयों में सतत् निरीक्षण जारी है। निरीक्षण के दौरान स्वयं 5 मिनट पहले पहुंच जाते है और दैनंदनी लेकर हाजिरी लेते हैं। उनके औचक और सतत् निरीक्षण से प्रशानिक काम काज में कसावट और कार्यालयों में उपस्थिति देखने को मिल रही है।

कलेक्टर लंगेह बुधवार सुबह ठीक 9.55 बजे जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दैनंदिनी लेकर स्वयं हाजिरी लिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों में मुख्य लिपिक एल. आर. तारम, वरिष्ठ लेखा परीक्षक एस. जे. कुरैशी, सहायक ग्रेड-01 चैन सिंह दीवान, सहायक ग्रेड-02 मनोज पुरी गोस्वामी, और डाटा एंट्री ऑपरेटर श्याम लाल साहू शामिल हैं। कलेक्टर लंगेह ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक भी मौजूद थे।

इसके अलावा, उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बी. आर.सावंत को निर्देश दिए कि कार्यालय में अनुशासन बनाए रखा जाए और सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.