कलेक्टर ने किया कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा

Updated on 26-06-2025 12:44 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा का समीक्षा किया।  

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, सीएमओ को संयुक्त रूप से सड़क में जर्जर पुल, नाला, नाली निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घुमंतू पशुओं को गौसेवक के गौशाला में भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी दुर्घटनाजनित स्थान को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने कहा। सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी लें और उसका तकनीकी रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसको प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारी को कहा कि भगवान  गणेश और माता दुर्गाजी के उत्सव के पहले ही कानून व्यवस्था, डीजे, ध्वनि प्रदूषण आदि को लेकर आम जनता के साथ बैठक कर उन्हें समझाइश दें ताकि डीजे बुकिंग से कानून का पालन करने पहले से सतर्क रहे। ध्वनि प्रदूषण मामले में कानून का उल्लंघन करने वाले का वीडियोग्राफी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार जैसे प्रकरण बहुत आते है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों की कानूनी जानकारी देते हुए उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अवैध शराब, गांजा आदि नशे का कारोबार करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई करें, जिससे अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके। कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब, गांजा और पशु तस्कर के खिलाफ कार्यवाही कर एफआईआर करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियमों का उपयोग करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने सभी नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से बांधने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र में चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें जनभागीदारी से मिले हेलमेट का वितरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को नशे के विरूद्ध जागरूकता, साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से आपराधिक घटनाओं का समाधान करने में सहयोग मिला है। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता लाते हुए सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा, जिससे आपराधिक घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अवैध शराब, गांजा आदि नशे के पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी, डीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी, आबकारी, नेशनल हाईवे, पशुधन, आरटीओ और नगरीय निकाय, विधिक सेवा, अभियोजन अधिकारी, पास्को एक्ट के वकील, सीईओ जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.