समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा

Updated on 18-06-2024 05:52 PM

कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा तथा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

कलेक्टर लंगेह ने आकांक्षी कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा दिए गए पांच थीम स्वास्थ्य और पोषण, षिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं, बुनियादी ढ़ाचे और सामाजिक विकास के अंतर्गत आयोग द्वारा प्राप्त छः संकेतक पर प्रमुखता से समीक्षा की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेषन, डायबटीज एवं ब्लड प्रेसर स्क्रीनिंग, महिला एवं बाल विकास विभाग के गर्भवती महिलाओं को अनुपूरक भोजन कृषि विभाग के मृदा परीक्षण कार्ड के विरूद्ध मृदा सैंपल कलेक्षन करने पर चर्चा की गयी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से दिए गए लक्ष्य को जल्द-से-जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


समय सीमा की बैठक में कलेक्टर लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा हाई कोर्ट के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी लेते हुए। आगामी 30 जून तक सोनहत विकासखण्ड को 100 तथा बैकुण्ठपुर को 200 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य दिए। कलेक्टर ने मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देष दिए। प्रदेष में भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने आगामी 26 जून  से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल खुलने के पूर्व स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही शाला प्रबंधन समिति का गठन करने को कहा है।


आगामी 21 जून को विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर कार्यक्रम आदर्श उच्चतर विद्यालय रामानुज मिनी स्टेडियम में की जाएगी। कलेक्टर लंगेह ने बताया कि जिला स्तर कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम हेतु जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं वे समय पर अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें।


बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहायिका के भर्ती प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी ली तथा शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देष दिए। कृषि विभाग के अधिकारी से लक्ष्य के विरूद्ध खाद-बीज के वितरण तथा उपलब्धता की जानकारी। उन्होंने समय पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, सोनहत राकेश साहू व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 38 आवेदन
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के समक्ष 38 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किये। जनदर्षन में राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण तथा पेयजल से संबंधित आवेदनों पर कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से निराकरण योग्य आवेदनों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की समस्या को लेकर लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को हैण्डपम्प खराब होने की सूचना मिलने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व मामलों, प्रधानमंत्री आवास, मजदूरी भुगतान, पेयजल की समस्या, राशन कार्ड, सहित अन्य मामलों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.