कलेक्टर ने की आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Updated on 13-03-2025 11:56 AM

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को माकड़ी स्थित जनपद पंचायत भवन में आयोजित बैठक में आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण पेयजल से वंचित न रहे और सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, शाला भवन सहित अन्य शासकीय भवनों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा। आंगबाड़ी भवनों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तथा पानी टंकी स्थापित करने के लिए शासन द्वारा विशेष पहल की गयी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं पंचायत के प्रतिनिधि कार्य करेंगे। उन्होंने अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं का प्रदर्शन करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने हिमोग्लोबिन जांच में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाली जांचों की गति को तेज किया जाए ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि घर में प्रसव के मामलों में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और मितानीन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, अपार आईडी से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शालाओं को उपलब्ध कराए गए सभी टेलीविजन का लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिक्षा के क्षेत्र में कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अगले शैक्षिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सख्त निर्देश दिए। छात्रावासों में सुविधाओं के संबंध में भी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि छात्रावासों में छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अजय उरांव सहित जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.