कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

Updated on 23-07-2025 12:32 PM

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थानांतरण के बावजूद नये जगह पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साप्ताहिक टीएल बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का रजत जयंती बिलासपुर में भी संपूर्ण गरिमा के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने विगत 25 वर्ष की विकास यात्रा को सुन्दर तरीके से आम जनता के बीच प्रदर्शित करने की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

       कलेक्टर ने बैठक में पीएम जनमन योजना की समीक्षा की। व्यक्तिगत आधारित योजनाओं में सेचुरेशन स्तर प्राप्त करने के लिए घर-घर जाकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। खासकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान में कुछ लक्ष्य पूर्ण करने में बचे हुए हैं। सुशासन तिहार के लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने निराकरण की गुणवत्ता को विशेष ध्यान में रखने को कहा। कुछ हितग्राहियों से प्रत्यक्ष अथवा फोन के जरिए सम्पर्क कर योजना के संबंध में फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की भी जानकारी बैठक में ली। स्कूलों में शनिवार के दिन जीवन में सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने की शुरू की गई पहल का निरीक्षण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। डीएमएफ के तहत स्वीकृत कार्यों के प्रस्ताव भी जल्द से जल्द भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि योजना में जनहित के काम को चुनें। पीव्हीटीजी इलाकों में स्वीकृत छह आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अंतर्विभागीय मामलों का भी निराकरण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.