कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा

Updated on 20-11-2024 02:12 PM

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के साथ विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी हेतु गिरदावरी सत्यापन की जानकारी ली। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित योजनाओं और सरकारी कार्यालयों की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की विशेष भूमिका तय की गई है। इस पहल के तहत, जिला स्तर के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत, पी.डी.एस., विद्यालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की गतिविधियों का अवलोकन करना होता है। इस प्रक्रिया में अधिकारी एक विशेष एप्लिकेशन के माध्यम से सभी जरूरी जानकारियां प्रस्तुत करते हैं, जिससे योजनाओं और कार्यक्रमों की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इस संबंध में कलेक्टर ने सत्यापन कार्य के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें 30 नवम्बर से पहले सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर चौधरी ने धान खरीदी में अनियमितता पाये जाने पर प्रकरण अनिवार्य रूप से तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही खाद्य अधिकारी से खरीफ विपणन 2024-25 में धान उर्पाजन केन्द्रों में बफर लिमिट निर्धारण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागों में लंबित पेंशन प्रकरण को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पशु संगणना की भी जानकारी ली। जिले में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने उद्यानिकी विभाग को मिले लक्ष्य पूर्ति हेतु उप संचालक कृषि को कृषकों को ऑयल पाम की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की अद्यतन प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी नगरीय निकायों, जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुनः डोर-टू-डोर अभियान चलाकर परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही वृद्धावस्थ्या पेंशन के सभी हितग्राहियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार सेवानिवृत्ति पश्चात् लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण पर भी अधिकारी विशेष ध्यान देवे। कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना व समग्र शिक्षा के तहत प्रगतिरत निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्कूल जतन योजना के अंतर्गत निर्माण एजेंसी द्वारा जीर्णोद्धार स्कूल व शौचालय का मूल्यांकन कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करते हुए 30 नवम्बर से पहले स्कूल शौचालयों की मरम्मत पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में केन्द्र के खुलने का निर्धारित समय चस्पा करने को कहा, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

कलेक्टर चौधरी ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के वेब एवं पोस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत, सारथी-ई पोर्टल और पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही शीघ्र प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, एसडीएम दुर्ग एच.एस. मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3  महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.