कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायकों के कार्यो की समीक्षा की

Updated on 09-02-2025 01:11 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्वाचन कार्य में मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा साफ-सफाई, मतदाता सूची, मतपत्र एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले में कितने स्वीकृत, पूर्ण एवं अपूर्ण की भी जानकारी ली। उन्होंने पूर्ण तथा निर्माणाधीन कार्याे की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को कहा कि वे अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं और गांवों में किसी भी तरह के घटनाएं होने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देवंे। कलेक्टर ने हितग्राहियों के निर्माणाधीन पीएम आवास के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने पीएम जनमन योजना का भी गंभीरतापूर्णक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीवीटीजी परिवारों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता, केसीसी कार्ड, राशन कार्ड, आवास, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, डीएमएफ, मनरेगा, एलडब्ल्यूई, घर-घर कचरा कलेक्शन, स्वच्छता पखवाड़ा चलाने, प्रतिदिन कचरा कलेक्शन करने, गंदगी करने वाले पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, जिला पंचायत के उप संचालक के नागेश, जनपद पंचायत सीईओ अमजद जाफरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.