ज़मीन पर बैठकर कलेक्टर ने टटोली सुपोषण की नब्ज़

Updated on 16-02-2026 11:39 AM

सुकमा। प्रशासन जब संवेदनशीलता के साथ आमजन के बीच उतरता है, तो विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलती है। इसी क्रम में आज कलेक्टर  अमित कुमार ने बगीचा पारा आंगनबाड़ी केंद्र सुकमा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने औपचारिकताओं से परे जाकर बच्चों एवं माताओं के साथ ज़मीन पर बैठकर चर्चा की। उन्होंने तीन वर्षीय बालक शिवांश से आत्मीय संवाद करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रशासन के इस मानवीय व्यवहार से उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए।

‘वजन त्यौहार’रू आंकड़ों से आगे, भविष्य की सुरक्षा

9 से 18 फरवरी तक आयोजित वजन त्यौहार और सुपोषण चौपाल के तहत कलेक्टर ने स्वयं एक नवजात शिशु की ऊंचाई मापकर अभियान की गंभीरता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पोर्टल एंट्री की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जिले के 28,170 बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प है। कलेक्टर  अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले की कोई भी बच्चा कुपोषण की श्रेणी में न रहे। प्रत्येक माता को अपने बच्चे के आदर्श वजन एवं ऊंचाई की जानकारी हो तथा पूरक पोषण आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

26 आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण

निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर कलेक्टर ने सुकमा नगरपालिका क्षेत्र के सभी 26 आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। शौचालय की समुचित एवं कार्यशील व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मूलभूत आवश्यकताओं हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पंजी का अवलोकन किया, पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की समीक्षा की तथा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली।

सामूहिक प्रयास से सुपोषित सुकमा का निर्माण

कलेक्टर ने माताओं एवं पालकों से आह्वान किया कि वे बच्चों के संतुलित आहार में स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दें तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समुदाय के संयुक्त प्रयास से ही कुपोषण मुक्त सुकमा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.