कलेक्टर ने समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर अधिकारी-कर्मचारियों को थमाया नोटिस

Updated on 31-01-2025 01:02 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि, मत्स्य, आरईएस, पीएमजीएसवाय, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय के शाखाओं में जाकर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, आडिट फाइलों का भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सही समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय, सहायक संचालक महेश पैकरा, रमेश निषाद, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश देवरे, एसडीओ नवीन चन्द्राकर, पीएमजीएसवाय कार्यालय के उप अभियंता इंद्रजीत कंवर, सहायक अभियंता विनय भिरवानी, सहायक ग्रेड-03 श्री तोषण कुमार, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सुमीत कुमार यादव, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रहास साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में लोकार्पण शिलान्यास के शिलालेख को निर्धारित कार्य स्थल पर चस्पा नहीं करने तथा शिलालेखों को कार्यालय में अनावश्यक रखने एवं कार्यालय पर मशीनों को व्यवस्थित रही करने पर एसडीएओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही इन कार्यालयों में फाईलों के रख-रखाव को व्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई  होने के उपरांत फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देश पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  

कलेक्टर ने सभी कर्मियों को निर्धारित वेशभूषा, शासकीय पहचान पत्र आईडी कार्ड पहन कर ही कार्यालय आने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को निर्धारित ड्रेस में ही कार्यालय आने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशा अनुसार सभी शासकीय सेवक निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों के कर्मचारियों को भी निर्धारित समय में कार्यालय आने के नियम का पालन करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं में नस्तियों के व्यवस्थित संधारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आलमारियों में रजिस्टर एवं दस्तावेजों को क्रमबद्ध तरीके से रख कर फाइलों के नाम युक्त सूची अलमारी में चिपकाने के निर्देश दिए। जिससे आसानी से फाइलों को कार्य अनुसार निकाला जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.