निर्माणकार्यों प्रगति सहित अपूर्ण, पूर्ण एवं अप्रारंभ, प्रारंभ कार्यों की कलेक्टर ने ली जानकारी

Updated on 22-08-2025 11:23 AM

दंतेवाड़ा। संयुक्त जिला कार्यालय में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नगरीय निकायों, दंतेवाड़ा, गीदम, बड़े बचेली, बारसूर एवं किरंदुल, के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं अभियंताओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी नगरीय क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के तहत प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन आवासों का निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल शुरू किया जाकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में  इसके अलावा नगरीय निकायों के विभिन्न मदों से संचालित अधोसंरचनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई। इसमें जमीन आबंटन, सामुदायिक भवन निर्माण, अटल परिसर, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, अहाता निर्माण, आकांक्षी शौचालय निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पालिका बाजार सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, शेड निर्माण, डोम शेड निर्माण, जैविक बाजार में प्लेटफॉर्म निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। इसके अतिरिक्त दंतेश्वरी तालाब के आसपास पाथवे (वॉकवे) निर्माण कार्य की भी जानकारी ली गई और इसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर दुदावत ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के तहत राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, 15वें वित्त आयोग तथा डीएमएफ मद से संचालित निर्माण कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में दंतेवाड़ा, गीदम, बड़े बचेली, बारसूर और किरंदुल के नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.