कलेक्टर ने समाधान शिविरों के तैयारियों की ली जानकारी

Updated on 03-05-2025 02:38 PM

धमतरी। शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आगामी 5 मई से शुरू हो रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से शुरू होगा, जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर लगेंगे। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले समस्या, शिकायत और मांग संबंधी आवेदनों का निराकरण के संबंध में आवेदकों को बताया जाएगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी दी जाये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन की तिथि से कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को शिविर आयोजन स्थल का पहले ही मौका मुआयना कर जरूरी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को इन शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित सरपंचों और पंचायत सचिवों से पूर्व में चर्चा कर योजना बनाने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने कहा। कलेक्टर ने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। साथ ही इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण एवं जानकारी भी देने कहा। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि तीसरे चरण में जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 39 समाधान शिविर लगेंगे। अभियान के पहले चरण में जिलेवासियों से मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी इन शिविरां में दी जाएगी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कुरूद विकासखण्ड में 10, धमतरी विकासखण्ड में 8 तथा नगरी और मगरलोड विकासखण्ड में 7-7 समाधान शिविरों का आयोजन होगा। इसके साथ ही धमतरी नगर निगम-02, नगर पंचायत भखारा-01 नगर पंचायत आमदी-01, नगर पंचायत मगरलोड-01, नगर पंचायत कुरूद-01, नगर पंचायत नगरी-01 में समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे। यह समाधान शिविर आयोजन स्थल के आसपास की 10-12 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर आयोजित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.