कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Updated on 19-07-2025 01:34 PM

कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिले के दूरस्थ विकासखंड बड़े राजपुर अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों तथा विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो, स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समयावधि में खुले। कलेक्टर ने सबसे पहले प्राथमिक शाला गम्हरी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्कूल भवनों की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र में वितरित गणवेश पहनकर आने को कहा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए आवश्यक खेल सामग्री की उपलब्धता के साथ विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां निर्माणाधीन आर आई डी एफ गोदाम का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को 20 दिन के भीतर शेष कार्यों को पूरा करने हेतु निर्देशित किया।

ग्राम सलना में उन्होंने निर्माणाधीन महतारी सदन भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार से अनुबंध निरस्त करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम कोसमी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण किया, जहां सीपेज की समस्या के कारण प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त भवन में कक्षा लगाने की जानकारी मिली।

उन्होंने भवन की स्थिति का निरीक्षण किया और सीपेज की समस्या को दूर करने हेतु प्राथमिकता के साथ आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश आरईएस के अधिकारियों को दिए। कोसमी के नवीन हायर सेकंडरी स्कूल भवन के टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने लिए भी पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसूति वार्ड में महिलाओं से चर्चा की  और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को उनके शिशु के देखभाल के लिए ममता किट वितरित करने के निर्देश दिए।

साथ ही अस्पताल में ओ टी प्रारंभ करने हेतु आवश्यक मानव संसाधन और उपकरण के प्रस्ताव देने को कहा। उन्होंने प्री बर्थ वेटिंग रूम के नए भवन का निरीक्षण करते हुए दीवार में दरार सहित विद्युत व्यवस्था में सुधार कार्य करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस डी एम श्री अंकित चौहान सहित तहसीलदार, जनपद सीईओ और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.