कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में पहुँचकर बुजुर्गों से की मुलाकात

Updated on 26-09-2025 01:02 PM

बालोद । राज्य शासन द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज 25 सितंबर को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु निर्धारित तिथि के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू और नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त जिला कार्यालय के समीप आदमाबाद स्थित वृद्धाश्रम में पहुँचकर वृद्धजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछने के अलावा वृद्धाश्रम की व्यवस्था, भोजन, इलाज, मनोरंजन आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों को फलों के पैकेट के अलावा महिला एवं वृद्धजनों को साड़ी एवं पुरूष वृद्धजनों को कुर्ता पैजामा भी भेंट किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धाश्रम के महिला वार्ड में निवासरत बुजुर्ग श्रीमती शांति बाई एवं ललिता दीवान तथा अन्य वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से वृद्धजन बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इस दौरान कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों के स्नेहिल व्यवहार से बुजुर्गों के खुशी के आंसू भी छलक उठे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धाश्रम के योगा एवं अन्य कक्षों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.