कलेक्टर ने छुरा विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Updated on 07-06-2025 12:40 PM

गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस उईके ने छुरा विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्याे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान के तहत बनाये जा रहे सड़क एवं प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत प्रधामंत्री आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान के तहत रवेली से कमारटोला मार्ग पर बनाये गये 1.20 किलोमीटर डामरीकृत सड़क निर्माण के कार्याे का अवालेकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क में कुछ खामियां मिलने पर उसे सुधारकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिये। इसी तरह मड़ेली से कमारपारा में 600 मीटर का सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। फिंगेश्वरी से तालाबपारा में बनाये गये 750 मीटर के डामरीकृत सड़क निर्माण, नवापारा बी से कमारपारा तक 1.65 किलोमीटर एवं अकलवारा से कमारपारा तक 1.125 किलोमीटर के डामरीकृत सड़क का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से होना चाहिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें एवं मानकों से कोई समझौता नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बन जाने से अब उन्हें आवाजाही सहित अन्य कार्यो के लिए सहुलियत होगी। साथ ही उनका समय बचेगा।

इसके अलावा कलेक्टर श्री उईके ने ग्राम रवेली एवं ग्राम फिंगेश्वरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् बन रहे घरों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रगति, योजना के तहत पात्र-अपात्र हितग्राहियों की जानकारी ली और अब तक बन चुके आवास तथा उनके भुगतान आदि की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। इस दौरान कलेक्टर ने गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की उपलब्धता, पेयजल की नियमित आपूर्ति सहित जल स्त्रोत की उपलब्धता सहित राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन, केसीसी सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की।  

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम रवेली की हितग्राही श्रीमती दुलारी कमार, बुधराम कमार एवं ग्राम फिंगेश्वरी के श्रीमती गैंदीबाई कमार के घर भी पहुंचे और घर निर्माण की गुणवत्ता देखी और घर के बाहर सोखता गढ्डा बनाये के लिए भी कहा। हितग्राहियों ने कलेक्टर को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उसका घर स्वीकृत हुआ है। योजना अंतर्गत उन्होंने अपने मकान को छत लेबल तक पूरा कर लिया है। कुछ ही दिनों में उनका घर पूरी तरह बनकर तैयार हो जायेगा। कलेक्टर ने उक्त कार्य को शीघ्रता से पूरा करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन भगत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर विनय विरवानी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.