कलेक्टर ने छुरा-फिंगेश्वर ब्लॉक के विभिन्न गांवों का किया दौरा

Updated on 15-06-2024 05:23 PM
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज सुबह से छुरा और फिंगेश्वर ब्लॉक के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने स्कूल, आश्रम, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी एवं शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण कर आमजनों को उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर अग्रवाल ने 18 जून से शुरू होने वाले नये शिक्षा सत्र की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने गांवों के स्कूलों में भी पहुंचे।

उन्होंने बारूका के कन्या आश्रम सहित पोंड, पाण्डुका, कुरूद, पंडरीतराई, लोहरसी, कौंदकेरा के आंगनबाड़ी, शासकीय प्राथमिक, मीडिल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  साथ ही आमदी में किसान अंगद सिंह के खेत में मनरेगा के माध्यम से चल रहे गहरीकरण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा कार्य स्थल पहुंचकर कार्य में संलग्न मजदूरों की संख्या एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर अग्रवाल ने स्कूल निरीक्षण के दौरान सभी स्कूलों में आवश्यक साफ-सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई, पुस्तकों का संधारण एवं अन्य आवश्यक कार्यो को स्कूल खुलने से पहले व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान प्राचार्यो को कहा कि नये शिक्षा सत्र की सभी तैयारियां अच्छे से सुनिश्चित करे। निर्माणाधीन कार्यो एवं मरम्मत के कामों को जल्द पूर्ण करवाये, जिससे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में कोई दिक्कत या समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही शाला भी सुचारू रूप से संचालित हो।

कलेक्टर ने स्कूल परिसरों की भी अच्छे से साफ-सफाई कर वृक्षारोपण करने तथा परिसर के भीतर अवैध कब्जों को हटाते हुए स्कूल परिसरों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिये। साथ ही आवश्यकतानुसार स्कूलों में बाउंड्रीवाल निर्माण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर अग्रवाल ने सहसपुर के शासकीय राशन दुकान में पहुंचकर राशन भण्डारण एवं वितरण का जायजा लिया। इसके अलावा ग्राम कुरूद के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर स्वास्थ्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने राजिम-पाण्डुका निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण के कार्यो का भी जायजा लिया। उन्होंने बारिश के पहले डामरीकरण के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद एनएच के अधिकारी एवं ठेकेदारों को दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, एसडीएम विशाल महाराणा, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मछलीपालन हितग्राहियों से की चर्चा-
कलेक्टर अग्रवाल ने दौरा कार्यक्रम की शुरूआत में आमदी-म में शासकीय मछली पालन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्पॉन उत्पादन एवं संवर्धन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बारिश के सीजन में मछली बीज के उत्पादन के लिए आवश्यक तैयारियों का अवलोकन कर विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश सहायक संचालक मछलीपालन विभाग आलोक वशिष्ट को दिये। तत्पश्चात कलेक्टर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत शासकीय सहायता से मछलीपालन कर रहे ग्राम बारूका के किसान रोशन लाल पटेल एवं पाण्डुका के मछलीपालक किसान हिमांशु साहू से मछलीपालन के संबंध में चर्चा की। किसानों ने बताया कि शासन के सहयोग से मछलीपालन के लिए आवश्यक अनुदान राशि प्राप्त हुई है, जिससे मछलीपालन में मदद मिल रही है।


आंगनबाड़ी में सुविधाओं का लिया जायजा, बच्चों को बांटी टॉफियां-

कलेक्टर अग्रवाल ने ग्राम पोंड में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पहुंचकर छोटे बच्चों के पढ़ने, खेलने और खाने की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने स्नेहभाव से बच्चों से उनका नाम पुछा और आंगनबाड़ी में खाने और पढ़ने के लिए उपलब्ध चीजों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी बड़ी ही मासूमियत और चहकते हुए कलेक्टर को अपना नाम बताया, साथ ही प्रतिदिन उपलब्ध भोजन की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने बच्चों को स्नेह करते हुए टॉफियों का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पूरक पोषण आहारों के बारे में जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ली। उन्होंने बच्चों, गर्भवती - शिशुवती महिलाओं तथा कुपोषण स्तर की जानकारी लेकर नियमित पौष्टिक आहार का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यकर्ता को दिए।


स्वास्थ्य केंद्र और पीडीएस दुकान की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा-
कलेक्टर ने कुरूद में स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के इलाज के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने गांव के सभी लोगों के आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण की जानकारी लेकर छूटे हुए सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उसका स्वास्थ्य पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय होकर काम करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। साथ ही ओपीडी के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों का ईलाज करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कलेक्टर अग्रवाल ने ग्राम सहसपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीडीएस दुकान से खाद्यान्न वितरण और हितग्राहियों की संख्या आदि की जानकारी दुकान संचालक से ली। उन्होंने नमक, शक्कर और चावल के स्टॉक और ऑनलाइन एंट्री से संबंधित जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों को नियमित राशन वितरण के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.