कमिश्नर ने किया जिला कलेक्टोरेट एवं जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 12-04-2025 12:28 PM

बिलासपुर । संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला कलेक्टोरेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख एवं पंजियों के रखरखाव में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह में अपडेट करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय की खाद्य शाखा की सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कैश बुक एवं सेवा पुस्तिका अपूर्ण रखने पर शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता उपस्थित थे।

संभागायुक्त  कावरे ने लगभग एक घण्टे तक जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण टीप एवं इनके पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। जिला कार्यालय में प्रमुख रूप से उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, नाजिर शाखा, वित्त शाखा, रिकार्ड रूम, खाद्य शाखा, खनिज शाखा एवं कोषालय शाखा, अपर कलेक्टर न्यायालय, निर्वाचन शाखा, नजूल शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित श्रम विभाग सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सेवा पुस्तिका, कैश बुक, बिल बुक, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, भर्ती आदि कार्यों के फाईल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने अर्थदण्ड की वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कावरे ने खाद्य शाखा में धान खरीदी के बाद इसके निपटारे की प्रगति की जानकारी ली। धान मिलान की प्रगति अत्यंत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे जल्दी पूर्ण करने को कहा। उज्ज्वला गैस एवं राशन कार्ड की जानकारी भी ली। सेवा पुस्तिका एवं कैश बुक के अपूर्ण रखने पर सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

 कावरे ने आज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं और जरूरतों की सिविल सर्जन से जानकारी ली। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से आत्मीयता पूर्वक चर्चा करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के दौरान सवेरे 10 बजे तक डेन्टल एवं आर्थाेपेडिक डॉक्टरों एवं उनके सहयोगी स्टॉफ के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की एवं इनकी खबर लेने के निर्देश दिए।  कावरे ने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र भी देखे। फिलहाल 19 कुपोषित बच्चों की भर्ती कर देखरेख की जा रही है। उन्होंने बच्चों की माताओं से चर्चा कर यहां दिए गए सलाह के अनुरूप बच्चों का लालन-पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी रसोई घर में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि अस्पताल में रोज मरीजों के चादर बदले जा रहे हैं। हर दिन अलग-अलग रंग के चादर निर्धारित किये गये हैं। शुक्रवार को पर्पल कलर का चादर आज बिछाया गया था। उन्होंने अस्पताल में भर्ती स्थानीय तेलीपारा निवासी 70 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिला का तत्काल वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। जिला अस्पताल में संधारित विभिन्न मदों की पंजी, सेवा पुस्तिका, बिल पंजी आदि का अवलोकन किया और बचे हुए कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने की मोहलत दी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता, हास्पिटल कंसल्टेन्ट शेफाली कुमावत भी उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.