कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Updated on 23-05-2025 01:11 PM

सुकमा। कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमन सिंह ने गुरुवार को सुकमा जिले के छिंदगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली, जनरेटर एवं पेयजल सुविधा, शौचालय इत्यादि के बारे में जानकारी ली। साथ ही दवाईयों की उपलब्धता, पैथोलॉजी एवं एक्सरे जांच, संस्थागत प्रसव, आपातकालीन सेवाएं इत्यादि के सम्बंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने सीएचसी के बाह्य रोगी एवं अंतः रोगी कक्ष में मरीजों से रूबरू होकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। यहां पुरूष वार्ड में उपचारार्थ भर्ती पोड़ीयामी नन्दा और महिला वार्ड में वंशिका से उनके ईलाज एवं भोजन के सम्बंध में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित बाल गृह छिंदगढ़ का भी निरीक्षण कर यहां पर निवासरत बच्चों के समुचित देखभाल सहित बच्चों की काउंसलिंग, शिक्षा, कौशल विकास उन्नयन इत्यादि के बारे में जानकारी ली और इन बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए सार्थक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से संचालित इस संस्था का नियमित तौर पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम  सूरज कश्यप और स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.