आयुक्त ने रोड सेफ्टी सेल के प्रभारियों की ली बैठक

Updated on 18-11-2024 12:36 PM

भिलाई । सड़कों को लेकर लगतार सख्त हुए हाईकोर्ट बिलासपुर के कोर्ट कमिश्नर रवीन्द्र शर्मा एक दिन के दौरे पर दुर्ग पहुंचे और जिले में ब्लैक स्पॉट की जांच किये। इस दौरान उन्होंने दुर्ग स्थित सर्किट हाउस में रोड सेफ्टी सेल के प्रभारियों की मीटिंग ली। इसमें उन्होंने सभी प्रभारियों से उनके क्षेत्र में पडऩे वाले ब्लैक स्पॉट की जानकारी मांगी। मीटिंग में सभी प्रभारियों ने उन्हें जो जानकारी दी। मीटिंग के बाद सभी ब्लैक स्पॉट देखने देखने पहुंचे।


अधिकारियों के बताए अनुसार सभी ब्लैक स्पॉट का बारीकी से निरीक्षण के बाद इसमें आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। बिलासपुर हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्वनर रवीन्द्र शर्मा रसमड़ा बाईपास रोड, सोनेसरार, चिखली चौक, शनि मंदिर नगपुरा, महमरा टर्निग अंजोरा, फुण्डा चौक, तर्रा एवं ढौर चौक खेदामारा का निरीक्षण किया गया। उक्त ब्लैक स्पॉटो में उचित प्रकाश व्यवस्था, रम्ब्ल्ड्र स्ट्रीप्स, साईन बोर्ड, हाईमास्क लाईट, मोड में चेवरान साईन बोर्ड, अवैध कब्जा हटाने तथा झाडियों की छटाई कराने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिले के भीतर भारी व मध्यम माल वाहक वाहनो को शहर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है उक्त स्थानों पर भारी व मध्यम माल वाहक प्रवेश प्रतिबंधित का बोर्ड लगाया गया।


निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम दुर्ग अरविंद एक्का, दुर्ग निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल, एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी सतानंद विध्यराज, एसडीएम पाटन लोकेश ध्रुव, सडीएम भिलाई नगर हितेश पिस्दा, एसडीएम दुर्ग सोनल डेविड, आरटीओ दुर्ग एस एल लकड़ा, तहसीलदार भिलाई प्रफुल्ल गुप्ता, जयंत वर्मा सब इंनजिनियर एनएच पीडब्ल्यूडी, अभिजीत सोनीएनएच पीडब्ल्यूडी, बोधीराम घिरही, निरीक्षक यातायात भिलाई 03, सुनील मेश्राम सब इंजिनियर पीडब्ल्यूडी दुर्ग आदि उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.