शौचालय मरम्मत के लिए रिसाली में आयुक्त ने बनवाई चेक लिस्ट

Updated on 20-02-2025 12:34 PM

भिलाई। सार्वजनिक शुलभ शौचालय के मरम्मत कार्य पर आयुक्त मोनिका वर्मा गंभीर है। उन्होंने घनी आबादी के बीच संचालित शौचालय के मरम्मत को ठीक से कराने चेक लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा है कि मरम्मत कार्य की जगह लीपा पोती होने पर निरीक्षणकर्ता जिम्मेदार होगा। आयुक्त मोनिका वर्मा वार्ड 32 स्थित शौचालय मरम्मत कार्य का निरीक्षण की। इस दौरान आयुक्त ने टॉयलेट शीट को क्रेक देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शौचालय मरम्मत कार्य का सुपरवाइजर चेक लिस्ट लेकर निरीक्षण करे।

बाद में हस्ताक्षर कर चेक लिस्ट सब इंजीनियर को पुन: निरीक्षण करने दे। इसके बाद ही वे समीक्षा करेंगी। चेक लिस्ट में आयुक्त ने निर्धारित किये हैं कि शौचालय में टाइल्स की स्थिति, टॉयलेट शीट की स्थिति, केयर टेकर की उपलब्ध, पानी पाइप लाइन की स्थिति, दरवाजों की स्थिति, फ्लोर की स्थिति, दीवार की स्थिति, रंग रोंगन की स्थिति की जांच की जाये। अतिक्रमण देख भड़की निगम कमिश्नर:- वार्ड 32 मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त ने सफाई व्यवस्था के साथ शौचालय की स्थिति देखने पहुंची। इस दौरान शौचालय के बगल खाली जमीन पर अतिक्रमण होते देख बेहद नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल बेदखली अभियान चलाने के निर्देश दिए।

शहर को स्वच्छ रखने और गीला-सूखा कचरा अलग कर स्वच्छता मित्र को देने आयुक्त ने निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मॉर्निंग विजिट का निरीक्षण करते आयुक्त ने नदारद रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने निर्देश दी है। नदारद रहने वाले कर्मचारियों में जतिन बारले, आदित्य शर्मा, देवेन्द्र पुरैना, बिसौहा राम, विद्या भूषण, संतोष साहू, कुसुमलता, टेकराम हरिन्द्रवार, विवेक रंगनाथ, बृजेश कुमार, नोमिश तिवारी, मोहन यादव शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.