कमिश्नर ने बकावण्ड ब्लॉक के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सिदावण्ड का लिया जायजा

Updated on 05-09-2025 12:51 PM

जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बुधवार को बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत अतिवृष्टि प्रभावित सिदावण्ड  डूरकाडोंगरी पारा का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से भेंटकर उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्ण मकान क्षति वाले 03 परिवारों तथा आंशिक मकान क्षति से सम्बंधित 06 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई मुआवजा राशि के बारे में पूछा। साथ ही इन प्रभावित परिवारों को राशन, कम्बल-चादर, कपड़े इत्यादि  जरूरी सामग्री शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं आवास निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द बांस-बल्ली प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने गांव में फसल क्षति, पशुधन हानि का भी सर्वेक्षण करने कहा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पेयजल स्रोतों के पानी की जांच कर पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने सहित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं पशुधन विभाग के द्वारा गांव के पालतू पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण करवाने कहा। उन्होंने उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को एक महीने का खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क एवं विद्युत लाईन के बारे में भी पूछा तथा गांव की गली सड़क का मरम्मत करने सहित तालाब के समीप स्थित नाले से पानी की समुचित निकासी के लिए सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने लखमू को नया आवास को अच्छा बनाने दी समझाईश  : 

कमिश्नर डोमन सिंह ने गांव के अतिवृष्टि प्रभावित बुजुर्ग लखमू मौर्य से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए खेती-किसानी एवं फसल की स्थिति के बारे में पूछा और उसके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को अच्छा बनाने की समझाइश देते हुए कहा कि अब पुराने क्षतिग्रस्त मकान का भी मुआवजा दी गयी है। जिससे अपने मकान को बढ़िया और सुंदर बनवाएं। इस समझाईश को सुनकर लखमू ने मदद देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.