इंदौर के भागीरथपुरा कांड की जांच करने बनी समिति भंग, हाईकोर्ट ने गठित किया एक सदस्यीय जांच आयोग

Updated on 02-03-2026 02:57 PM

भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल आपूर्ति से हुईं मौतों के मामले की समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव और अनुशंसाएं देने के लिए अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में समिति बनाई गई थी। इसे एक माह में रिपोर्ट देनी थी लेकिन भंग कर दिया गया। दरअसल, हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता का एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है।

यह भी लगभग उन्हीं बिंदुओं पर समीक्षा करेगा, जो शासन द्वारा गठित समिति करती, इसलिए शासन ने अपनी समिति भंग कर दी। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर संबंधितों को सूचित भी कर दिया है ताकि कोई भ्रम न रहे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 19 जनवरी को संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गठित समिति में प्रमुख सचिव पी. नरहरि, आयुक्त नगरीय विकास संकेत भोंडवे और सदस्य सचिव कमिश्नर इंदौर डा.सुदाम खाडे को बनाया था।

इसे एक माह में घटना के वास्तविक कारणों व आवश्यक तथ्यों का परीक्षण करना, प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधनगत कमियों का विश्लेषण करना, अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुझाव देना था। न्यायिक आयोग इन बिंदुओं के अलावा यह भी देखेगा कि दूषित पानी के कारण वास्तव में कितनी मौत हुईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
भोपाल, मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया की…
 18 March 2026
भोपाल, लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू करने के बाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों, अधिकारियों की सीआर (गोपनीय चरित्रावली) लिखने की समय सीमा…
 18 March 2026
भोपाल, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड ) वितरित करने के मामले में मध्य प्रदेश ने देश के कई बड़े और प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ते…
 18 March 2026
भोपाल,मध्य प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय कहीं…
 18 March 2026
भोपाल, भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से…
 18 March 2026
भोपाल। प्रदेश में 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) पूरी हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह इन भर्ती परीक्षाओं…
 18 March 2026
 भोपाल। वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया…
 18 March 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) की वायरोलॉजी लैब को अब भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए पहरेदार (सेंटिनल सर्विलांस साइट) के रूप में विकसित किया जा रहा…
 18 March 2026
भोपाल। सीसीटीवी या बॉडी वॉर्न कैमरों की वीडियो फुटेज में संदिग्ध की सटीक पहचान करना हो या फिर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना, एआइ आधारित फेशियल रिकग्नीशन सिस्टम व सर्विलांस…
Advt.