कंपनी ने कहा- रेस्टोरेंट पार्टनर्स के लिए लेती है डिलीवरी चार्ज, टैक्स देने के लिए जिम्मेदार नहीं

Updated on 28-12-2023 01:43 PM

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को ₹401.7 करोड़ के अनपेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का नोटिस मिला है। कंपनी को यह नोटिस 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के दौरान डिलिवरी चार्ज कलेक्शन पर बकाया टैक्स के लिए मिला है।

GST डिपार्टमेंट की ओर से जोमैटो को यह नोटिस 26 दिसंबर को मिला है। कंपनी ने BSE फाइलिंग में इस बात जानकारी दी है। हालांकि जोमैटो ने कहा है कि डिलिवरी चार्जेज पर वह किसी भी तरह के टैक्स देने के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि कंपनी रेस्टोरेंट पार्टनर्स के लिए डिलीवरी चार्ज कलेक्ट करती है। कॉन्ट्रैक्चुअल टर्म और कंडीशन के मुताबिक डिलीवरी पार्टनर कस्टमर्स को यह (डिलीवरी) सर्विस देते हैं, ना कि कंपनी को। जोमैटो ने बताया है कि वह नोटिस का जवाब देने के लिए लीगल सलाह ले रही है।

नवंबर में स्विगी और जोमैटो को मिला था 750 करोड़ रुपए के प्री-डिमांड नोटिस
इससे पहले नवंबर में भी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस यानी DGGI की ओर से 750 करोड़ रुपए का प्री-डिमांड नोटिस मिल चुका है।

2023 में बिरयानी के 10.09 करोड़ ऑर्डर
फूड डिलीवरी कंपनियां जोमैटो और स्विगी ने ऑर्डर पैटर्न पर हाल ही में अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनके अनुसार, देश में 2023 में बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। खास बात यह है कि पिछले 8 सालों में बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश है।

जोमैटो के अनुसार, 2023 में 10.09 करोड़ ऑर्डर के साथ बिरयानी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाले डिश की लिस्ट में सबसे आगे रही। वहीं, पिज्जा 7.45 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे और नूडल बाउल 4.55 करोड़ ऑर्डर के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

बिरयानी के इतने ऑर्डर कि भर जाएं 8 कुतुब मीनार
जोमैटो ने बताया कि बिरयानी के इतने ऑर्डर से दिल्ली के 8 कुतुब मीनार भर सकते हैं। वहीं पिज्जा की बात करें तो उनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि वह कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम जितने बड़े 5 स्टेडियम को पूरी तरह ढक सकते हैं। इसके अलावा, नूडल की बात करें तो ये इतने ज्यादा थे कि अगर सबको लाइन में लगा दिया जाए तो धरती के 22 चक्कर लगा सकते हैं।

Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹36 करोड़
जोमैटो ने 3 नवंबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित किए थे। Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर बढ़कर 36 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को लगातार दूसरी तिमाही में प्रॉफिट हुआ था। कंपनी को पिछले साल की Q2 में 251 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.