बाजार भाव से 45% अधिक दाम देकर अपना ही शेयर खरीदेगी कंपनी

Updated on 29-10-2022 07:38 PM

शेयर बाजार संभावनाओं से भरा मार्केट है। यहां कब क्या हो जाए कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता। कौन जानता था कि जो कंपनी शेयर मार्केट (Stock Market) में पिछले एक साल से खराब प्रदर्शन कर रही है। वह एक फैसले के बाद अचानक सुर्खियों में आ जाएगी। हम बात कर रहे हैं कावेरी सीड्स (Kaveri Seeds BuyBack) की। कंपनी ने बायबैक का ऐलान किया है। यानी कंपनी अपने ही शेयर को वापस बाजार भाव से अधिक दाम पर खरीदेगी। 

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यह बैयबैक (BuyBack Record Date) 700 रुपये प्रति शेयर से अधिक नहीं होगा। शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 482.50 रुपये था। यानी कावेरी सीड्स (Kaveri Seeds Buyback Record Date) यह बायबैक 45 प्रतिशत के प्रीमियम के आस-पास करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, “यह बायबैक 125.6 करोड़ रुपये से अधिक का नहीं होगा। ओपन मार्केट में 2 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयर की खरीद 700 रुपये से अधिक में नहीं होगी।”

1- यह बायबैक 700 रुपये प्रति शेयर से अधिक का नहीं होगा। 
2- शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 482.50 रुपये था, यानी बाय-बैक 45 प्रतिशत प्रीमियम के आस-पास होगा। 
3- कंपनी ने 126.65 करोड़ रुपये बायबैक के लिए अलॉट किया है। 
4- यह बायबैक ओपन मार्केट के जरिए होगा। 
5- कंपनी 17.95 लाख शेयर से अधिक का बायबैक नहीं करेगी। 
6- कंपनी ने बाय बैक के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं किया है। 
7- कंपनी को बायबैक लिए ओपनिंग डेट भी अभी घोषित करना है। 

कैसा है कंपनी का मार्केट में प्रदर्शन? 

बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। साल 2022 में कावेरी सीड्स के शेयरों का भाव 15.80 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। वहीं, बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 629.30 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 415 रुपये है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.