धान घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली ‘चूहा सम्मान रैली’

Updated on 20-01-2026 01:02 PM
भिलाई। छत्तीसगढ़ में कथित धान घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भिलाई में अनोखे और व्यंग्यात्मक अंदाज़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नर्सिंग नाथ के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे “चूहा सम्मान रैली” निकाली गई। इस रैली में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित जिला व ब्लॉक स्तर के कई नेता और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि धान में हुए करोड़ों रुपये के नुकसान को सरकार “चूहों” के सिर मढ़कर असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसी विरोध को प्रतीकात्मक रूप देने के लिए कांग्रेस ने चूहा सम्मान रैली का आयोजन किया।

2 किलोमीटर की पदयात्रा, व्यंग्य के जरिए विरोध
रैली राजेंद्र प्रसाद चौक से शुरू होकर सुपेला घड़ी चौक तक करीब 2 किलोमीटर तक निकाली गई। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में “सबसे अधिक धान खाने वाले” चूहों के नाम घोषित किए। कवर्धा जिले के चूहे को प्रथम पुरस्कार, महासमुंद को द्वितीय, गोरिल्ला जिले को तृतीय और बेमेतरा जिले के चूहे को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार का यह दावा कि करोड़ों रुपये का धान चूहे खा गए, जनता को गुमराह करने वाला है और यह बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

कवर्धा और महासमुंद में करोड़ों के नुकसान का दावा
कांग्रेस का आरोप है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार कवर्धा जिले में करीब 7 करोड़ रुपये और महासमुंद में लगभग 5 करोड़ रुपये का धान “चूहों द्वारा खा जाने” की बात कही जा रही है। कांग्रेस ने इसे अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि गरीब किसानों की मेहनत का धान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए चूहों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल धान घोटाले में, बल्कि दुर्ग नगर निगम सहित अन्य विभागों में भी अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चूहों ने धान खाकर “विश्व रिकॉर्ड” बना दिया है, इसलिए कांग्रेस ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह रैली जनता को सच्चाई से अवगत कराने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि एक जिले में 7 करोड़ और दूसरे में 5 करोड़ का धान चूहों द्वारा खा जाने का तर्क किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है। रैली के समापन पर छावनी एसडीएम हेमंत पिज्जा को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच, दोषियों के नाम सार्वजनिक करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस मौके पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, पार्षद, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.