दुबई से मिली थी प्रॉपर्टी डीलर विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक के मर्डर की सुपारी, गुरुग्राम पुलिस ने खोले हत्या के राज

Updated on 30-11-2023 01:24 PM
गुरुग्राम: अर्जुन नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक की हत्या की साजिश दुबई में रची गई थी। गैंगस्टर कौशल और अमित डागर ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर कौशल को दुबई में पनाह देकर इस हत्याकांड को अंजाम देने के एक आरोपी को अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा है। इस आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। गुरुवार को इस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि 22 फरवरी, 2019 को विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक को गुरुग्राम-सोहना रोड पर सेक्टर 48 स्थित पार्श्वनाथ ग्रीन विले के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले की जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर कौशल और अमित डागर के अलावा हत्याकांड में शामिल उनके गुर्गों को पकड़ा। इस हत्याकांड के एक आरोपी पलवल के हथीन के बास मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय कर्ण उर्फ अली की गुरुग्राम पुलिस को तलाश दी। गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली कि कर्ण पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट के पास आएगा। थाना बादशाहपुर के एसएचओ सतीश कुमार ने इसे अमृतसर से पकड़ा। गुरुवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा।

कर्ण ने किया था दुबई में गैंगस्टर कौशल के रहने का इंतज़ाम

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कर्ण पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी। इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर कौशल को यह आरोपी दुबई में खाने-पीने और रहने से संबंधित सभी सुख सुविधाएं मुहैया करवाता था। कर्ण की गुरुग्राम के शांति नगर में रहने के दौरान अमित डागर से दोस्ती हुई थी। डागर के कहने पर कर्ण ने कौशल को दुबई में शरण दी थी। बुकी तांत्रिक से रंगदारी मांगी गई थी, जो मांग पूरी नहीं होने पर कौशल, डागर ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। कौशल और डागर के बीच बातचीत कर्ण के माध्यम से होती थी।

साल 2013 से दुबई में रह रहा कर्ण

बीए पास कर्ण साल 2013 से दुबई में रह रहा है। पुलिस जांच में अब तक पता चला है कि वे गैंगस्टर्स को दुबई में पनाह देता था। रिमांड के दौरान पता चलेगा कि अब तक भारत के कितने गैंगस्टर को उसने पनाह दी है। किस-किस गैंग से उसके संपर्क हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से गुरुग्राम पुलिस संपर्क कर रही है कि कब-कब यह भारत में आया है।

नीरज पंडित के बारे में पूछताछ की जाएगी

गिरफ्तार कर्ण उर्फ अली से फरीदाबाद के गैंगस्टर नीरज पंडित उर्फ नीरज फरीदपुर के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी इनामी गैंगस्टर है, जिसकी तलाश हरियाणा पुलिस कर रही है। पूछताछ में पता चलेगा कि कर्ण इस गैंगस्टर के संपर्क में था या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.