ठेकेदार निकला 420, सरकार को ही लगा दिया चूना, सड़क निर्माण में 45 लाख से ऊपर के फर्जी बिल लगाकर चंपत

Updated on 01-10-2024 12:15 PM
जबलपुर: हाल ही में सड़क निर्माण में जिम्मेदारों के साथ सांठ-गांठ कर 45 लाख रुपए के फर्जी डामर बिलों के भुगतान का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत पर जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में मामला दर्ज किया गया है।

लिखित शिकायत पर कार्रवाई


मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर एव्‍ही सिंह ने बताया कि आवेदक बलजिंदर सिंह नैय्यर नागपुर (महाराष्ट्र) ने एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत ठेकेदार संजय सिंघी निवासी छत्तीसगढ़ के विरूद्ध दर्ज कराई गई थी।

इस शिकायत में उल्लेखित था कि ठेकेदार द्वारा म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सिवनी पीआईयू 1 अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य में व्यापक मात्रा में डामर के फर्जी बिल लगाए गए हैं। इसके अलावा शासन से भुगतान प्राप्त कर करोड़ों रूपयों का आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया गया है।

45 लाख से ऊपर के लगा दिए फर्जी बिल


मामले की जांच में पता चला कि ठेकेदार संजय सिंघी ने सिवनी में 18 नवम्‍बर 2016 को विभिन्न इनवाईस के बिल लगाए हैं। इनकी कुल राशि 45,89,331 रूपये है। वह इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा जारी नहीं किए गए हैं।

कंपनी ने एक ही बिल जारी किया


डामर के फर्जी बिल सिवनी में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पैकेज क्रमांक MP36-UPG-14 एवं MP36-UPG-12 में लगाये गये हैं। इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा संजय सिंघी को एकमात्र बिल 02 फरवरी 2016 को इनवाईस नंबर 684837880 का ही जारी किया गया है।

420 के केस में अंदर होगा ठेकेदार


इस प्रकार ठेकेदार संजय सिंघी द्वारा लगाये गये 07 इनवाईस फर्जी निकले। आरोपी ठेकेदार ने कुल 45,89,331 रूपये के बिल म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, सिवनी में लगाए और भुगतान भी लिया। आरोप सही पाए जाने पर ठेकेदार संजय सिंघी पर धारा 420, 467, 468, 471 लगाई गई है।

इसके अलावा मामले में अन्य आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू आर.डी. भारद्वाज ने कहा कि जांच लगातार जारी है। इस कार्य में जो भी अधिकारी और सड़क ठेकेदार शामिल है, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.