निगम आयुक्त ने की आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, स्वास्थ्य संबंधी सहित कई कार्यों की समीक्षा

Updated on 28-12-2024 12:48 PM

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पूर्व में दिए गये निर्देशो के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई, जिससे चल रहे विकास/निर्माण कार्यो में और गति लाया जा सके। वर्ष 2023 से शुरू हुए सभी निर्माण कार्यो की समय अवधि लगभग पूर्ण हो रही है और जिन कार्यो में विलंब हो रहा है। उसे समय अवधि में पूर्ण करने हेतु आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किये, कि सभी कार्यो को दिए गये समय पर पूर्ण कराये। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित सभी तालाबो का सीमांकन किया जाए। उसको नगर निगम के राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त किया जाए।

जिससे कोई भी व्यक्ति तालाब के किनारे अतिक्रमण न कर सके।  आयुक्त पाण्डेय ने यह भी कहा कि आयुषमान कार्ड सभी वार्डो में बनाये जा रहे है, उसके बनाने की गति को तेज किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकें। साथ ही नवीन राशन कार्ड बहुत से बनकर राशन दुकानो पर रखे है, उसका शिविर प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:00 से 4:00 तक जोन कार्यालय में लगाये जा रहे है। हितग्राही जोन कार्यालय में, राशन दुकानो में आकर अपना नवीन राशन कार्ड लेकर जा रहे है, किन्तु इस कार्य में और गति लाने की आवश्यकता है, जिससे समय अवधि के अंदर सभी के पास नवनी राशन कार्ड पहुंच जाए। सामुदायिक सुलभ शौचालय के जीर्णोद्वारा, निर्माण आदि का कार्य सभी जोन क्षेत्र में चल रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।

इसी प्रकार पेयजल व्यवस्था में सतत निगरानी रखी जाए, जहां कही भी नल की टोटी टूटी मिले या पाईप में लिकेज दिखे उसे शीध्र संधारण किया जाए। घरों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है नागरिक को समझाइस दी जाए कि अपने घर से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरो को पृथक कर देवें, जिससे गीला एवं सूखा कचरा अलग करने में परेशानी न हो। अगर कोई नहीं मानता है तो उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाए। उन घरों से कचरा लेना बंद किया जाए जो लोग बार-बार समझाने के बाद भी गीला कचरा सूखा कचरा एक में मिला कर देते हैं।

गौरतलब है, कि नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता दीदीयो एवं हमारे जनप्रतिनिधयो द्वारा लगातार समझाइस दी जा रही है कि गीला एवं सूखा कचरा अलग कर दे। किन्तु आदत से मजबूर लोग एक ही में कचरा मिलाकर दे रहे है। इससे सफाई व्यवस्था में बहुत परेशानी होती है। बैठक के दौरान मुख्य अभियंता, सभी अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी, उपअभियंता, उद्यान अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी,  जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.