शहर को सुंदर बनाने में निगम कमिश्नर ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

Updated on 25-02-2025 11:37 AM

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर को सुंदर बनाने में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने व्यापारियों से सहयोग मांगा नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए 24  फरवरी को शहर के चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापार हित में सभी प्रतिष्ठित व्यापारियों को बुलाकर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम के डाटा सेंटर में बैठक की। इन बिंदुओं पर की बारी-बारी गई चर्चा जैसे कि बाजारों के विकास हेतु उनसे सुझाव लिए।बाजारों से निकलने वाले सूखे गीले कचरे का निष्पादन करने।

बाजारों को कैसे जीरो वेस्ट डिस्चार्ज मार्केट बनाया जाये उनपर जोर दिया गया। इसके अलावा व्यापारियों/ दुकानदारों को खुले में कचरा फेंकने से रोकने संबंध चर्चा करते हुए एकत्रित रखने की बात कही।राजस्व से संबंधित बकाया कर समय पर अदा करने हेतु अपील किया गया।

व्यापारियों की सुविधा अनुसार सहयोग राजस्व वसूली भी लिया जाएगा. केडा विभाग द्वारा संचालित योजना के संबंध में चर्चा किया गया। इस सम्बन्ध में व्यापारियों ने कहा कि इदिरा मार्केट पार्किंग व्यवस्था को सुधारने पर अपने सुझाव दिए।इदिरा मार्केट स्थित कुआँ चौक के करीब मूत्रालय को बेहतर व्यवस्थित करने की बात कही। चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापार द्वारा स्वच्छ शहर सुंदर शहर के लिए अपील की है इसे खुद भी अमल में लायेंगे।

जीरो वेस्ट प्रक्रिया समझाने जल्द निगम के स्वास्थ्य विभाग टीम व्यापारियो के साथ लोगो को बताएंगे। इस दौरान उनसे सुझाव लेने के अलावा क्षेत्र को सुंदर बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने संबंधी व्यापारियों से बैठक की गई। बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापारियो ने स्वच्छ शहर सुंदर शहर बनाने के लिए जरूरी सहयोग देने की सहमति दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.