सुबह-सुबह आकाश गंगा सब्जी मंडी में निगम की टीम ने दी दबिस

Updated on 22-08-2024 12:42 PM

भिलाई। आगशगंगा थोक पदाधिकारियो, विक्रेताओ, व्यापारियो एवं आम नागरिको के अनुरोध पर सुपेला आकाश गंगा सब्जी मंडी में कचरा संग्रहण हेतु ट्राली रखा गया। लोगो की शिकायत थी, खुले में कचरा रखने से जानवर इधर-उधर बिखेर देते है, बदबू फैलता है। सब के सुझाव पर ही रोज का रोज सब्जी का कचरा दो टाइम उठे इसी लिए स्पेशल बड़ा ट्राली बनवाकर रखा गया।

जिसे ट्रेक्टर खीच कर संग्रहण स्थल तक ले जायेगा। जिस पर व्यापारी अपने दुकान का कचरा ट्राली में डाल सके। दोपहर को दुकान-दुकान से कचरा भी संग्रहण हो रहा है, व्यापारियो के पदाधिकारियो ने सहमति भी दी हम कचरा बाहर नहीं फेकेगे। उसी का निरीक्षण करने सुबह जोन आयुक्त येशा लहरे अपने दल के साथ निरीक्षण करने पहुंची। अपने आदत से मजबूर थोक विक्रेताओ द्वारा सड़क पर गंदगी डाली जा रही थी। कचरा भी ट्राली में न फेककर खुले में डाला जा रहा था।

सड़क के उपर बीच में दुकाने लगाकर रास्ता जाम करके सब्जी का व्यवसाय भी किया जा रहा था। जिसे जाकर नगर निगम की टीम ने बंद कराया। छोटे व्यापारियो के साथ-साथ बड़े व्यापारी, पदाधिकारी, जिन्होने अपनी सहमति दी थी, कि हम रोड में कचरा नहीं फेकेगे, वो स्वयं कचरा फेकते हुए पाये गये। चालानी कार्यवाही करने के दौरान व्यापारिक संगठनो द्वारा एक अवसर और प्रदान करने की मांग की गई। उसी के आधार पर आज चालानी कार्यवाही नहीं की गई।

आज आखरी चेतावनी था, कल से जो भी सब्जी व्यपारी रोड पर कचरा फेकेगा या रोड पर फैलाकर व्यापार करते हुए पाया जायेगा। उसके उपर अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ-साथ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जायेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी व्यापारियो से अपील की है कि स्वच्छता में सब सहयोग करे। जब निगम व्यापारियो के मांग के अनुसार सुविधा प्रदान कर रही है, तो व्यापारी भी इसमें अपना सहयोग देे। कार्यवाही के दौरान जोन के स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.