सड़क किनारे अवैध रूप से रखे बिल्डिंग मटेरियल रखने वाले व्यापारी पर निगम ने की कार्यवाही

Updated on 28-12-2024 12:44 PM

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत हुड़को क्षेत्र में दिव्या कन्सट्रक्शन स्टील सप्लायर द्वारा सामग्री रखकर व्यापार किया जा रहा था। स्थानीय निवासियो द्वारा शिकायत की गई, जिसके आधार पर कलेक्टर महोदया ऋचा प्रकाश चैधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन 01 के अधिकारियो को निर्देशित किए, कि स्थल का जांच करे। राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान देखा की दिव्या कन्सट्रक्शन के संचालक द्वारा सड़क किनारे सामग्री रखकर विक्रय किया जा रहा है। नगर निगम का दल पहुचने से पहले ही सप्लायर दुकान बंद करके भाग गया। 

कार्यपालक मजिस्टेड फुलेश्वरनाथ खुटे, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के उपस्थिति में मौके पर पंचनामा बनाकर बिल्डिंग मटेरियल सामग्री को जप्त किया गया। इसी प्रकार जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर क्षेत्र वार्ड 41 छावनी लक्ष्मण नगर, ट्रान्सपोर्ट नगर पहुंच मार्ग के समीप अवैध रूप से संचालित गुमटियों को पुलिस बल, जोन आयुक्त सतीश यादव की उपस्थिति में बेदखली की कार्यवाही कर गुमटियों को हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, पुलिस विभाग से सहायक निरीक्षक भूपेन्द्र यादव एवं निगम के स्वास्थ्य विभाग से सागर दुबे, प्रहलाद लहरी, दुर्याधन साहू, गणित बद्येल, कन्हैया यादव, गौकरण कुर्रे, खेमलाल आदि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.