सड़क पर व्यापार करने और गंदगी फैलाने वालो पर निगम ने कार्यवाही

Updated on 10-01-2025 12:25 PM

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सड़क में सामान रखकर आवागमन को बाधित करने एवं स्थल पर कचरा फैलाने, छिल्ली पन्नी में सामन बेचने, अपने दुकान के सामने डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यापारियो पर कार्यवाही की गई। आज निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रं. 06 संजय नगर एवं दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर अलग-अलग दुकान संचालको द्वारा सड़को पर सामान रख व्यापार करने, परिसर के अंदर गंदगी फैलाने, गुमसता/अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं रखने एवं कचरा पृथक कर नहीं देने वाले दुकान संचालको पर कार्यवाही की गई।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सड़क पर सामान रख विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरेन्द्र बहादुर से 1500, हिन्द सीमेंट क्राफ्ट से 1000, शमसाद आदम से 500, स्टार क्रिएशन से 1000, रविन्द्र सिंह लकड़ी टाल से 1100, मोनू काकोडीया लकड़ी टाल से 1100, शंभू लकड़ी टाल से 1100, राज चैहान बास बल्ली से 1100 एवं कुमार चैहान इंटरप्राइजेस से 1100 द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का उल्लंघन किया जा रहा है।

इस प्रकार कुल 9500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। व्यापारियो को बार-बार समझाइस देने के बाद भी कचरा पृथक कर नहीं दे रहे है एवं सड़को के बीच सामग्री रख विक्रय कर रहे है और शहर की साफ-सफाई में बाधा बन रहे है। ऐसे सभी व्यापारियों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख अपने दल के सदस्यो के साथ उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.