बासी खादय पदार्थ बेचने वालो पर निगम ने की जुर्माने की कार्यवाही

Updated on 27-07-2024 03:58 PM

भिलाई । लगातार बारिश को देखते हुए समस्या निवारण हेतु नगर निगम भिलाई का अमला निरंतर भ्रमण कर रहा है। दुकानो में जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती एवं चालानी कार्यवाही तथा बेचे जा रहे खादय सामग्री का भी निरीक्षण कर रहा है,कि खाने योग्य है कि नही। इसी तारतम्य में जोन क्रं. 01 का दल द्वारा सड़क पर ठेला लगाकर खादय सामग्री बेचने वाले 6 दुकानो के सामग्री की जॉच की गई। जॉच के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारो द्वारा खादय सामग्री बासी बेची जा रही है। 

उसमें दुर्गंध आ रहा था बेचने की योग्य नहीं था। खाने वाले ग्राहको को गरम करके परोसा जा रहा था। बासी खादय सामग्री का जप्ती करते हुए जमीन में गडकर, ब्लीचिंग पाउडर डालकर विनिष्टीकरण किया गया। संबंधितो से 2000 रूपया अर्थदण्ड भी वसूला गया। उसे चेतावनी दी गई दुबारा बेचते हुए पाये जाने पर ठेला ही जप्त कर लिया जायेगा। खादय सामग्री खरीद के खाने वालो को भी चेताया गया कि इस प्रकार खुले में बेचे जा रहे बासी खाने को, ताजा समझ कर खाने से बचें। इसी प्रकार के खादय सामग्री खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकता है।

नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी को निर्देश दिये है कि सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो पर सक्त कार्यवाही की जावे। दल के सदस्य सभी बाजारो में, दुकानो पर जाकर निरीक्षण करे। जो भी दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान बेचते हुए पाया जाए, उसकी जप्ती बनाते हुए चालानी कार्यवाही भी की जावे।

इसी प्रकार जो नागरिक नाली में कचरा फेकते हुए पाया जाये उनसे भी चालान काटा जावे। जोन क्रं. 05 द्वारा हुड़को में नाली में कचरा फेकने एवं सिंगल यूज प्लाास्टिक का उपयोग करने वाले 11दुकानदारो से 1350 रूपया अर्थदण्ड काट कर रसीद दिया गया। कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्शेना, जोन राजस्व अधिकारी धीरज साहू, मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, जोन के स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु एवं तोडफोड दल के सदस्य आदि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.