मप्र में निगम-मंडलों में नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू, दिल्ली में दिग्गज नेताओं के बीच नामों पर मंथन पूरा

Updated on 06-02-2026 11:52 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बने दो साल हो चुके हैं। लंबे समय से निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की बात उठ रही है। इसकी कवायद अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार-गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के साथ चर्चा की। इसमें प्रस्तावितों के नामों पर विचार किया गया। अब सूची को अंतिम रूप देकर जल्द ही सूची जारी की जाएगी।

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर संगठन पर दबाव

विधानसभा चुनाव-2023 के बाद से ही निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर संगठन पर दबाव है। पहले तो लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियां करने की योजना थी लेकिन भाजपा के संगठन चुनाव फिर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में विलंब के कारण मामला टलता रहा। बिहार चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का मामला आगे बढ़ा लेकिन फिर भी कोई निर्णय नहीं हो पाया।

बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हुई। इसमें सभी पहलूओं पर विचार कर तय किया गया कि क्षेत्रीय और अन्य समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें कुछ पूर्व विधायकों को भी समायोजित किया जा सकता है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके के आवास पर मध्य प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्यों के साथ संवाद किया। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संसदीय क्षेत्रवार विकास के रोडमैप को लेकर भी चर्चा हुई।

निगम-मंडल में 30 से 35 नामों की सूची निकाली जाएगी एक साथ

भाजपा ने राजनीतिक नियुक्तियों की अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पार्टी पहले कई किस्तों में राजनीतिक नियुक्तियां करना चाहती थी लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद सभी दर्जा प्राप्त मंत्रियों की दो दर्जन से अधिक नामों की सूची एक साथ निकाली जाएगी। इससे पहले पार्टी की तैयारी थी कि प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण और क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण जैसे विंध्य, बुंदेलखंड, महाकोशल विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्ति पहली किस्त में कर दी जाए।

भोज पर शामिल नहीं हो सके चार सांसद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में होने के कारण भोज में शामिल नहीं हो सके। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान की बैठक, सावित्री ठाकुर असम और विवेक बंटी साहू के बंगाल में होने के कारण वे भी भोज में शामिल नहीं हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.