गांधी जी सत्य और अहिंसा के बल से देश आजाद हुआ

Updated on 03-10-2024 01:08 PM

दुर्ग ।  छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी 155वीं जयंती एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न श्री लालबहादुर शास्त्री जी के 120वीं जयंती के अवसर पर कैम्प-1 गांधी चैक में गांधी जी के प्रतिमा एवं लालबहादुर शास्त्री जी के तैल्यचित्र पर माल्यअर्पण कर ंजयंती मनाई।


कुरैशी ने बताया सत्य और और अहिंसा के सिद्धान्तों पर चलकर भारत को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धान्तों पर चलकर दुनिया के अन्य देश जो गुलामी में जिन्दगी जी रहे थे उन्हें भी आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की अहम भूमिका रहीं दुनिया का हर देश अच्छी तरह से जानता है।


श्री लालबहादुर शास्त्री जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया और सन् 1965 में पाकिस्तान ने हमारे देश में युद्ध छेड़ दिया उस वक्त हमारे देश की आर्थिक स्थिति खराब थी अनाज के लिए हमें दूसरे देशों का सहारा लेना पड़ता था इस बात का शास्त्री जी को बहुत दुःख था युद्ध के साथ देश के किसानों एवं नौजवानों में उर्जा पैदा करने “जय जवान जय किसान“ का शास्त्री जी ने नारा दिया और वह नारा इतना कारगर साबित हुआ कि सन् 1965 के बाद पूरे देश में इतना अनाज पैदा होने लगा कि आज 140 करोड़ कि अबादी होने के बावजूद शास्त्री जी के कारण अन्न के मामले में हमारा देश स्वालम्बी है


कार्यक्रम में समय लाल साहू, बैजनाथ शुक्ला, रामा विश्वकर्मा, दुर्गा साहू, मेंरिक सिंह, जवाहर भाई, दीदार भाई, नजमुनिशा, पप्पू पाण्डेय, नईम बेग, गायत्री देवांगन, जोगा राव, सलीम, शहीद भाई, कन्हैया चूरहे, कृष्णा सिंह, मोहन गुप्ता, शत्रुहन, धर्मेंद्र, तुषार देवांगन, कल्लन भाई, रामजी पटेल, राकेश उपाध्याय, रोशन अहमद, इन्द्रेश, पंडित जी, ईश्वर राव, चमन साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.