76 साल में घुटनों पर आया जिन्ना के सपनों का देश, कंगाली के बीच मना रहा पाकिस्तान दिवस

Updated on 23-03-2023 07:43 PM
इस्लामाबाद: आज पाकिस्तान दिवस है। आज ही के दिन ब्रिटिश भारत में मुसलमानों के लिए एक अलग मातृभूमि की स्थापना का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था। 1940 में 22 से 24 मार्च तक चले अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के लाहौर सत्र को आज 83 साल पूरे हो चुके हैं। उस दिन कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा था कि हिंदू और मुसलमान दो सभ्यताओं से संबंधित हैं जो परस्पर विरोधी विचारों और अवधारणाओं पर आधारित हैं। यह जिन्ना के द्विराष्ट्र सिद्धांत का सबसे शक्तिशाली तर्क था, जो पाकिस्तान की नींव बनकर उभरा। लेकिन, जिन्ना को भी यह नहीं पता था कि उनके सपनों का देश कभी तानाशाहों और भ्रष्ट राजनेताओं के चंगुल में फंसकर बर्बाद हो जाएगा। आज पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वो चाहकर भी पाकिस्तान दिवस पर भव्य आयोजन नहीं कर सकता।

विदेशों से मलाई काटी, पर अब हुआ कंगाल


एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में शुरू में तो पाकिस्तान को भरपूर विदेशी मदद मिली। आजादी के बाद ही पाकिस्तान अमेरिका और ब्रिटेन की गोद में जाकर बैठ गया। इसका सीधा फायदा पाकिस्तानी अवाम को हुआ, क्योंकि इन दोनों देशों से भारी मात्रा में फंड और हथियार मिले। इन्हीं हथियारों और पैसों के दम पर पाकिस्तान ने कई बार भारत पर हमले की हिमाकत भी, लेकिन हर बार मुंह की खानी पड़ी। आजादी के दो दशक बीतते ही पाकिस्तान की माली हालत खस्ता होने लगी और वह फिर उन्हीं देशों का शरणागत बन गया, जिन्होंने कभी 200 साल तक उन पर हुकूमत की थी।

जिन्ना के सपनों का देश फेल हुआ


पाकिस्तानी भी मानते हैं कि उनका देश कायदे आजम के सपनों को पूरा करने में फेल रहा है। पाकिस्तान न तो राजनीतिक तौर पर परिपक्व हुआ और न ही आर्थिक तौर पर। रही-सही कसर पाकिस्तान के सैन्य शासकों ने पूरी कर दी। पाकिस्तान में सेना की सर्वोच्च है। सेना की मंजूरी के बिना न तो कोई पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बन सकता है और ना ही राष्ट्रपति। सेना जब चाहे, जिसे चाहे देश की गद्दी पर बैठा दे और जब चाहे तब उतार दे। लियाकत अली खान से लेकर शहबाज शरीफ तक सभी राजनेता सेना के आशीर्वाद से ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे। कौन नहीं जानता कि बेनजीर भुट्टो की हत्या के आरोप पाकिस्तानी सेना पर लगे थे। हमले के ठीक पहले बेनजीर की सुरक्षा अचानक घटा दी गई थी।

पाकिस्तान में सेना ही सब कुछ


नवाज शरीफ दनियाभर में चिल्ला-चिल्ला कर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जगह उगलते रहे हैं। 1999 के युद्ध के समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज को यह नहीं पता था कि उनकी सेना भारत के खिलाफ जंग का ऐलान कर चुकी है। 2018 में इमरान खान को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नवाज शरीफ को जेल भेज दिया गया और यह सब सेना के चमत्कार से ही हुआ। इसके बाद इमरान खान को भी 2022 में पाकिस्तानी सेना के इशारों पर उनके ही पार्टी के सांसदों ने बगावत कर प्रधानमंत्री पद से हटा दिया।

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, हो सकता है कंगाल


पूरी दुनिया में पाकिस्तान इकलौता देश है, जिसने कंगाली से उबरने के लिए आईएमएफ की 23 बार मदद ली है। अब भी पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अगर आईएमएफ से पाकिस्तान को जल्द मदद नहीं मिली तो जिन्ना का यह देश कंगाल घोषित हो सकता है। पाकिस्तानी अवाम पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबी हुई है। ऐसे में पाकिसतान कंगाल हुआ तो उन पर आर्थिक बोझ और ज्यादा बढ़ जाएगा। पाकिस्तान में बढ़ते आतंकी हमले अवाम और सुरक्षा बलों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने तो पाकिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान किया हुआ है। उधर स्वात घाटी में तो आतंकवादियों का पूरा नियंत्रण हो चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.