जब गाँव-गरीब आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा : केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

Updated on 15-02-2023 05:35 PM

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर जिले के पारसेन ग्राम में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने 13 करोड़ 34 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। विकास कार्यों में मालनपुर-बेहट मार्ग में वैशली नदी पर 7 करोड़ रूपये का पुल, पारसेन से आरोली तक 3 करोड़ 89 लाख लागत की सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री तोमर ने कहा कि गाँव और गरीब आगे बढ़ेंगे, तो देश भी आगे बढ़ेगा। इसी सोच के साथ केन्द्र और राज्य सरकार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्ष में ग्वालियर जिले में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। सड़कों का निर्माण, सिंचाई परियोजना में नहरों का निर्माण कार्य सहित अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर जरूरतमंद गरीब को पक्का घर और उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के अनेक कार्य कर रही है।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि समग्र और समावेशी विकास के लक्ष्य को लेकर केन्द्र सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान भी बढ़ा है। कोरोना संकट में भारत ने दुनिया के 100 देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की है। वर्तमान में शक्तिशाली भारत के निर्माण के साथ आर्थिक रूप से सशक्त भारत का भी निर्माण हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि कभी भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन को छटवें नम्बर पर धकेल कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थ-व्यवस्था वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 के बाद ऐतिहासिक विकास हुआ है। राज्य में सिंचाई का रकबा बढ़ कर कई गुना हो गया है।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिये पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास को लेकर गाँव-गाँव विकास यात्राएँ निकाली जा रही हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर और श्री सिंधिया का ग्वालियर जिले में विकास कार्यों में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया और भविष्य में सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की। विकास यात्रा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भू-अधिकार-पत्र, लाड़ली लक्ष्मी स्वीकृति-पत्र, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आयुष्मान और संबल कार्ड सहित अन्य योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये गये। पारसेन में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिलराज सिंह किरार, पूर्व विधायक श्री रामबरन सिंह गुर्जर, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.