खेत में काम करने गए दंपत्ति की करंट से मौत

Updated on 09-08-2023 03:26 PM

राजनांदगांव। खेत-बाड़ी में खाद का छिड़काव करते समय करंट लगने से बुजुर्ग किसान दंपती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना शहर से लगे ग्राम सुरगी की है। जहां बुजुर्ग किसान योगूराम साहू (60 वर्ष) अपनी पत्नी पार्वती बाई (55 वर्ष) के साथ घर के पीछे खेत-बाड़ी में खाद का छिड़काव करने गए थे। किसान की बाड़ी में कुआ है, जिसमें मोटर पंप लगा है। इसी पंप का सर्विस तार टूटकर झूल रहा था। खाद छिड़काव करते हुए किसान योगूराम करंट की चपेट में आ गया। पति को देख पार्वती बाई बचाव के लिए दौड़ते आयी और वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले पर सुरगी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

सुरगी पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की शाम करीब साढ़े-पांच से छह बजे की है। लेकिन गांव में किसी को इसकी कोई खबर नहीं थी। किसान दंपती मृत अवस्था में खेत पर ही पड़े थे। शाम करीब सात बजे खैरागढ़ में शादी होकर गई मृतक योगूराम साहू की बेटी ने गांव में ही रहने वाली बड़ी बहन को फोन कर माता-पिता की जानकारी ली। बताया कि लगातार फोन करने पर भी दोनों फोन उठा नहीं रहे हैं। इसके बाद गांव में रहने वाली मृतक योगूराम की बेटी ने अपने पति महेश साहू व भतीजे लोकेश साहू को घर भेजा।

दामाद महेश साहू ने बताया कि दोनों खाद लेकर खेत गए थे। जब महेश अपने ससुराल पहुंचा तो घर पर बिजली बंद थी। घर के पीछे खेत-बाड़ी में पहुंचा तो दोनों की लाश खेत में पड़ी थी। इसके बाद महेश ने ग्रामीणों के माध्यम से सुरगी पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सुरगी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किसान दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को गमगीन माहौल में किसान दंपती का दाह संस्कार किया गया। सुरगी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक योगूराम साहू की चार बेटियां है। सभी बेटियां शादी होकर ससुराल चली गई है। किसान दंपती अपने घर पर रहते थे। चार बेटियों में एक बेटी सुरगी में ही रहती है। घटना वाले दिन शादी होकर खैरागढ़ गई मंझली बेटी माता-पिता से बात करने के लिए लगातार फोन कर रही थी। जब डेढ़-दो घंटे बाद भी फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो बेटी ने सुरगी में रहने वाली बहन से बात की। तब उसने बताया गया कि दोनों खेत में खाद डाल रहे होंगे। फिर भी पति महेश साहू व भतीजे लाेकेश को जानकारी लेने भेजा। तब जाकर दोनों की मौत की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.