कोर्ट ने पूछा- कुछ कहना है, आरोपी बोला फांसी दे दो, जज ने रामायण की चौपाई पढ़ी और सुना दी सजा-ए-मौत

Updated on 05-09-2024 10:26 AM
होशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के शोभापुर कस्बे में 25 दिसम्बर, 2021 को एक 5 वर्षीय नाबालिग का शव घर की छत पर मिला था। जिसके बाद परिजनों ने घटना को देखकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। आरोपी कौन था इसको लेकर गहमागहमी का माहौल बनने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। जिसके बाद रिश्ते का ममेरा भाई ही नाबालिग की हत्या का दोषी निकला था। बुधवार को एडीजे सुरेश कुमार चौबे की अदालत ने जघन्य अपराध पर बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी युवक किशन उर्फ चिन्नू माछिया को फांसी की सजा सुनाई है।

होशंगाबाद जिले के सोहागपुर सेशन कोर्ट ने इतना बड़ा फैसला सुनाया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने को लेकर मौत की सजा दी है। सोहागपुर एडीजे एसके चौबे ने ऑर्डर में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है "एक निर्दोष, मासूम, अबोध बालिका का बलात्कार खुद ही विरलतम से विरलतम घटना है। बलात्कार सहित हत्या का मामला किसी भी दृष्टि से सामान्य नहीं माना जा सकता।" कोर्ट ने अपने फैसले में रामचरित मानस की चौपाई भी सुनाई कोर्ट ने कहा- अनुज , बधू, भगिनी सुत नारी, सुनु सठ कन्या सम एचारी। इन्हीही कुदृष्टि बिलोकई जोई ,ताहि बधे कछु पाप न होई।

अपराधी ने खुद को भी फांसी की सजा मांगी


कोर्ट ने जब आरोपी से पूछा कि कुछ कहना चाहते हो तब आरोपी ने खुद ही कहा कि उसे फांसी की सजा दी जाए। आरोपी की उम्र अभी 22 साल बताई जा रही है। कोर्ट के फैसले पर मासूम बच्ची के परिजनों ने खुशी जताई है।

अपराधी ने स्वीकार किया था अपराध


होशंगाबाद जिले की शोभापुर कस्बे में हुई बड़ी वारदात को लेकर प्रकरण की पैरवी एजीपी शंकर लाल मालवीय और एडीपीओ बाबूलाल ककोडिया द्वारा की गई। एजीपी शंकर लाल मालवीय ने बताया कि कोर्ट ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर सुलझाया है। जिस 5 साल की बच्ची के साथ अपराध किया गया था उसने दुनिया देखी नहीं थी। आरोपी ने उसके ऊपर बुरी नियत रखना शुरू कर दिया था। शोभापुर की इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लिया था जिसके बाद आरोपी किशन माछिया ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.