रील बनाने का क्रेज कहीं जान न ले ले हापुड़ में 7 सीटर बाइक, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Updated on 09-08-2023 02:14 PM
हापुड़: 7 सीटर बाइक। जी हां, एक बाइक पर सात लोग भी सवार हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है। एक बाइक पर अधिकतम तीन लोग बैठ सकते हैं। बच्चे को टंकी पर बैठा लें तो भी अधिकतम चार। लेकिन, 7 लोग। ऐसा सुनते ही आपके मन में सवाल उठ सकता है, बाइक है या एसयूवी? हापुड़ के लड़कों ने एक बाइक पर सात लोगों को बैठाकर सड़क पर दौराया है। यकीन नहीं तो आप भी वह वायरल वीडियो देख सकते हैं। यकीन हो जाएगा। इस वीडियो में दिखता है कि बाइक पर छह लोग बैठे हैं। सातवें को सीट पर जगह नहीं मिली तो वह अपने एक साथी के कंधे पर सवार हो गया। बाइक चालक बाइक को फर्राटे से सड़क पर दौड़ाता दिखता है। इसका वीडियो एक कार चालक ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस स्टंटबाजी के पीछे मकसद रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो जाना है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं, कहीं रील का चक्कर लोगों की जान न ले ले।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के काठीखेड़ा इलाके का वीडियो बताया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइक सवार अपनी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को जोखिम डाल रहे हैं। इस वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि एक बाइक पर एक-दो नहीं 7 लोग सवार हैं। एक सवार तो अपने साथी के कंधे पर सवार दिखता है। इस वायरल वीडियो ने हापुड़ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

वायरल वीडियो के बारे में जानकारी सामने आई है कि यह काठीखेड़ा मार्ग का है। यहां पर एक बाइक पर सात युवा सवार होकर रील बना रहे थे। इन लोगों को देखकर सड़क पर जा रहे अन्य वाहन चालक भी हैरान हो गए। कार सवार एक व्यक्ति ने इन युवाओं का वीडियो बना लिया गया। अब वह वीडियो वायरल हो रहा है।


लगातार आ रहे हैं मामले

हापुड़ में रील बनाने के लिए बाइक स्टंट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस की ओर से सख्त एक्शन नहीं होने के कारण ये बाइकर लगातार मनमानी कर रहे हैं। स्टंट के कारण सड़क हादसे की खबरें सामने आती रही हैं। इसके बाद भी सात लोगों को सवार कर बाइक को तेजी से सड़क पर तेजी से दौड़ाया गया। यह मामला अब पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.