छत्तीसगढ़ की चेतना के सिर पर सजा मिसेज इंडिया का ताज

Updated on 21-07-2023 05:06 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चेतना जोशी तिवारी को इस सीजन की मिसेज इंडिया चुन लिया गया है। चेतना ने अपने जवाबों, आत्मविश्वास और बेबाक प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने 29 की उम्र में मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमे चेतना तिवारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सिर पर सजाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है।


इस प्रतियोगिता में फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने जज के तौर पर हिस्सा लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने चेतना की तारीफ भी की। वहीं इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब दिशा शेट्टी, दूसरा स्थान सोहीन रोहना, तीसरा स्थान नितिका सत्या और चौथा स्थान रुही मरजारा ने हासिल किया।

कौन हैं चेतना जोशी तिवारी
चेतना जोशी इंदौर शहर की रहने वाली है और एक बिजनेसमैन के साथ योग शिक्षक भी है। साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी है। चेतना एमटीवी के रोडीज शो में भी नजर आ चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग की हैप्पीनेस कोर्स की फैकल्टी भी हैं। वे रेनिसा यूनिवर्सिटी में योग स्कूल की एचओडी भी है।

दो साल पहले ही जांजगीर चांपा के निलेश तिवारी पिता राजेश तिवारी से चेतना की शादी हुई थी। चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।

ये सितारे बने थे शो के जज
इस प्रतियोगिता में जजेज पैनल के तौर पर मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, एस. श्रीसंत, चिराग बम्बोट और भावना राव को देखा गया। गौरतलब है कि ‘मिसेज इंडिया इंक’ का आयोजन मोहिनी शर्मा ने किया है, जिन्हें 2016 में मिसेज इंडिया वर्ल्ड चुना गया था। उनका मानना है कि शादीशुदा महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए इस तरह का मंच दिया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.