इतिहास रचा सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की बेटियों ने

Updated on 19-01-2026 11:06 AM

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा की महिला बास्केटबॉल टीम ने ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि पूरे सरगुजा जिले के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक टीम में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मेहनत आज रंग लाई।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी यह टीम राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही है और उसी लय को टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर भी कायम रखा। लगातार जीत से बना दबदबा प्रतियोगिता में टीम ने शुरुआत से ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ से विश्वविद्यालय के टीम में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जयसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा,संसिता, रागिनी, प्रीति,नेहा, आकांक्षा शामिल रही। यह संघ के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। सरगुजा की बेटियों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की ऐतिहासिक उड़ान है। जिसने पूरे देश में विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

तकनीकी कोच रजत सिंह ने बताया कि पहले मुकाबले में सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय को 50दृ04 के बड़े अंतर से पराजित किया।

दूसरे मैच में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना को 45दृ05 से शिकस्त देकर टीम ने अपनी मजबूती साबित की। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को 55-35 के स्कोर से पराजित किया।क्वालीफाइंग

क्वालीफाइंग मुकाबला उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर के विरुद्ध खेला गया, जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 53दृ30 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज की और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का टिकट पक्का कर लिया। टीम के साथ कोच रजत सिंह और प्रबंधन के रूप में एस. एस. अली, राधा खलखो उपस्थित हैं।

जिले में उत्सव का माहौल

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में जबरदस्त हर्ष और उत्साह का माहौल है। संघ परिवार ने पूरी टीम, महाविद्यालय और  विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.