भारत की जिस दिन ब्रिटेन से डील, उसी दिन पाकिस्‍तान का 'प्रमोशन', अचानक किसने गिरा दिया मुंह में लड्डू?

Updated on 25-07-2025 12:58 PM
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स से बड़ी 'खुशखबरी' मिली है। जिस दिन भारत ने ब्रिटेन के साथ एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया है, उसी दिन पाकिस्‍तान के मुंह में लड्डू ग‍िरा है। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को पाकिस्तान की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को 'CCC+' से बढ़ाकर 'B-' कर दिया। पाकिस्‍तान का आउटलुक 'स्थिर' रखा गया है। यह 'प्रमोशन' मुख्य रूप से अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से मिले बेलआउट पैकेज के बाद पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति और विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार के कारण हुआ है।

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने पाकिस्तान की क्रेडिट रेटिंग 'CCC+' से बढ़ाकर 'B-' कर दी है। यह बेहतरी आईएमएफ से मिले बेलआउट पैकेज के बाद हुई है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार आया है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने भारत के साथ बढ़ते सीमा विवाद को लेकर चेतावनी भी दी है। उसका कहना है कि इससे पाकिस्तान की क्रेडिट रेटिंग पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

आर्थ‍िक मदद से दबाव हुआ कम

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तान को मिली आर्थिक मदद और भुगतान संतुलन में सुधार से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे बाहरी दबाव कम हुआ है। हालांकि, कर्ज चुकाने की लागत अभी भी बहुत ज्यादा है। लेकिन, सरकार के राजस्व बढ़ाने और महंगाई कम करने के प्रयासों से आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।एजेंसी के अनुसार, अगले 12 महीनों में पाकिस्तान को अपने कर्ज चुकाने के लिए बाहरी मदद मिलती रहेगी। साथ ही, उसकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। अगर पाकिस्तान की बाहरी या वित्तीय स्थिति बिगड़ती है तो रेटिंग घटाई जा सकती है। इसके उलट अगर राजनीतिक और संस्थागत माहौल सुधरता है, जिससे आर्थिक सुधारों को बढ़ावा मिले, विकास हो और वित्तीय स्थिति मजबूत हो तो रेटिंग का बढ़ना भी मुमकिन है।
S&P के मुताबिक, पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। पाकिस्तान की रेटिंग घरेलू और बाहरी सुरक्षा जोखिमों से प्रभावित है। वैसे तो 2010 की शुरुआत से देश की सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। लेकिन, इसमें गिरावट की आशंका बनी हुई है।

भारत के साथ सीमा पर तनाव को लेकर चेतावनी

एजेंसी ने भारत के साथ सीमा पर तनाव को लेकर चेतावनी दी है। मई 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। S&P ने कहा कि इससे गलत अनुमान और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। इससे स्थिति और बिगड़ने के आसार हैं। ऐसा होने पर पाकिस्तान की क्रेडिट प्रोफाइल पर बुरा असर पड़ेगा।

आईएमएफ ने पाकिस्तान को 8.4 अरब डॉलर का पैकेज दिया है। यह पैकेज एक्‍सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफएफ) और रेजिलिएंस एंड सस्‍टेनेबिलिटी फैसिलिटी के तहत दिया गया है। यह 37 महीनों तक चलेगा।

S&P ग्लोबल ने मई में ही चेतावनी दी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से दोनों देशों की क्रेडिट रेटिंग पर असर पड़ सकता है। पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

भारत-ब्र‍िटेन के बीच ऐत‍िहास‍िक व्‍यापार समझौता

पाकिस्तान की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के लिए कुछ राहत मिलने की खबर ऐसे दिन आई जब भारत ने ब्रिटेन के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है। गुरुवार को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) नाम के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए। यह डील भारतीय कृषि, समुद्री उत्पाद, वस्त्र, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और कई अन्य प्रमुख सेक्‍टरों के लिए ब्रिटेन के बाजारों तक टैरिफ-फ्री पहुंच प्रदान करेगा। इससे भारतीय निर्यात में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इतना ही नहीं, कई उत्पाद भारत में सस्ते भी हो जाएंगे। यह समझौता भारत के लिए आर्थिक विकास और वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.