दो दिन और टला राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री का फैसला, अब बुधवार तक ऐलान होने की उम्मीद

Updated on 11-12-2023 01:03 PM
जयपुर: राजस्थान में भावी मुख्यमंत्री का फैसला दो दिन और टल गया है। पहले कहा जा रहा था कि सोमवार 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी जिसमें मुख्य पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। ताजा समाचारों के मुताबिक मुख्यमंत्री का फैसला दो दिन और टल गया है। सोमवार और मंगलवार को विधायक दल की बैठक नहीं होने वाली है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बनाए गए तीनों पर्यवेक्षक अभी तक जयपुर नहीं आए हैं। साथ ही भाजपा विधायकों को जयपुर बुलाने के लिए फिलहाल कॉल भी नहीं किया गया है।

मंगलवार को राजनाथ सिंह रहेंगे लखनऊ

मंगलवार 12 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा प्रस्तावित है। राजस्थान के मुख्य पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह लखनऊ से लोकसभा सांसद हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान राजनाथ सिंह का लखनऊ जाना तय है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से छत्तीसगढ का मुख्यमंत्री तय किए जाने के बाद अब मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। इन दोनों राज्यों के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा।

राजे के आवास पर हलचल तेज

मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होने से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आवास पर पिछले तीन दिन से गहमागहमी है। राजे दिल्ली से लौट आई हैं। दिल्ली जाने से पहले करीब 45 विधायक उनके आवास पर पहुंचे थे। दिल्ली से वापस लौटने के बाद रविवार को 13 विधायक फिर से राजे के सरकारी बंगले पर गए और उनसे मुलाकात की। राजे समर्थित कई विधायक चाहते हैं कि वसुंधरा राजे ही प्रदेश की मुख्यमंत्री बने। कुछ विधायकों ने तो मीडिया में बयान जारी करते हुए राजे को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान दिए हैं। विधायकों के मूड को भांपते हुए राजे मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं।


रविवार को ये विधायक मिले वसुंधरा राजे से

रविवार को जयपुर के सिविल लाइंस स्थित राजे से मिलने वाले विधाकों में अजय सिंह किलक, बाबू सिंह राठौड़, अर्जुन लाल गर्ग, अंशुमान सिंह भाटी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, श्रीचंद कृपलानी, कैलाश वर्मा, केके विश्नोई, बहादुर सिंह कोली, जगत सिंह, संजीव बेनीवाल, प्रताप सिंह सिंघवी, कालीचरण सराफ शामिल हैं। राजे के दिल्ली जाने से पहले 45 विधायकों ने उनसे मुलाकात की थी। इनमें अरुण चौधरी, जोगाराम पटेल, संजीव बेनीवाल, दर्शन सिंह, अजय सिंह किलक, जसवंत यादव, कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रेमचंद बैरवा, गोविंद रानीपुरिया, ललित मीणा, कंवरलाल मीणा, राधेश्याम बैरवा, कालूलाल मीणा, केके विश्नोई, विक्रम बंशीवाल, भागचंद टाकड़ा, रामस्वरूप लांबा, प्रताप सिंह सिंघवी, गोपीचंद मीणा, बहादुर सिंह कोली, शंकर सिंह रावत, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, समाराम गरासिया, रामसहाय वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, शत्रुघ्न गौतम, गजेंद्र सिंह खींवसर और गुरवीर सिंह शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.